ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को दूंगा 11 लाख का इनाम, शिंदे गुट के विधायक का विवादित बयान

महाराष्ट्र में शिंदे गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया है. गायकवाड़ ने कहा कि राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम दूंगा. शिवसेना विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने कहा कि संविधान खतरे में है. ऐसा फेक नरेटिव फैलाकर लोगों का वोट लिया और आज आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं.

वे आज पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं. राहुल ने जो ये भाषा बोली है कि आरक्षण खत्म करेंग. मैं कहता हूं जो राहुल की जीभ काटेगा मैं उसे 11 लाख दूंगा. राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों और अन्य लोगों का 100 फीसदी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं. आरक्षण खत्म करने की मन की बात उनके जुबान पर आ गई. कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया.

मेरा ये बयान मेरी प्रसिद्धी के लिए नहीं है. हम पिछड़े वर्गों और ओबीसी की दुर्दशा देख रहे हैं. आज हमें उस समाज को अपने साथ लाने की जरूरत है. उनके दुखों को देखते हुए मैंने यह बयान दिया है.

BJP नेता बिट्टू ने राहुल गांधी को बताया आतंकवादी

संजय गायकवाड़ से पहले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर हमला बोला था. उन्होंने राहुल को आतंकवादी बताया है. बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकवादी हैं.राहुल गांधी को अपने देश के साथ ज्यादा प्यार नहीं है. उन्होंने कहा कि एक तो पहले वो हिंदुस्तानी नहीं है. ज्यादा समय उन्होंने देश के बाहर बिताया है. वो बाहर जाकर हर चीज उलटा-पुलटा बोलते हैं. देश की सुरक्षा एजेंसी इसे गिरफ्तार कर जांच करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.