ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेटी को मरा समझ दफन की लाश, 2 महीने बाद बॉयफ्रेंड संग जिंदा मिली… पुलिस को दोबारा खोलना पड़ा केस

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक परिवार ने जिस बेटी को मरा समझकर उसकी लाश को दफना दिया था. दो महीने बाद वो दूसरे जिले में जिंदा मिली. वो अपने बॉयफ्रेंड संग भाग गई थी. लेकिन जब पुलिस को अनजान लाश मिली तो परिवार ने उसे अपनी मरी हुई बेटी समझ लिया. अब जब लड़की जिंदा मिल गई है तो पुलिस ने अनलाश लाश के केस को दोबारा से खोलकर उसकी जांच शुरू कर दी है.

मामला मुस्तफाबाद इलाके का है. यहां जमदहां और झांसेपुर गांव के बीच बहने वाली बेसव नदी में चार जुलाई को एक युवती की लाश मिली थी. मौके पर पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. मोर्चरी में अगले दिन पहुंचे मुस्तफाबाद के एक व्यक्ति ने पहचान की और बताया कि यह लाश उसकी 20 वर्षीय बेटी की है.

शव को दफनाया

पहचान होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. उसी दिन शव को गांव में ही दफन भी कर दिया गया. सोमवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया. जिस युवती के नाम पर शिनाख्त की गई थी वह अपने प्रेमी के साथ पुलिस के हाथ लग गई. प्रयागराज से बरामद युवती को पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही है. लड़की ने बताया कि वो अपने बॉयफ्रेंड संग भाग गई थी. क्योंकि वो जानती थी कि उसका ये रिश्ता घर वाले कभी मंजूर नहीं करेंगे.

दोबारा रीओपन हुआ केस

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लाश की शिनाख्त करके उसे परिजनों को सौंप दिया गया था. मामला आत्महत्या का माना गया. फिर केस को बंद कर दिया गया. इस दौरान युवती अपने प्रेमी के साथ जीवित मिल गई. दोनों से पूछताछ की जा रही है. अब दो महीने पहले बेसव नदी में जो लाश मिली थी उसकी नए सिरे से जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम में किसका हाथ रहा-इसकी बारीकी से पड़ताल की जाएगी. उधर, इस पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.