क्राईम ब्रांच इंदौर ने फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर कोर्ट से जमानत करवाने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार
क्राईम ब्रांच इंदौर ने फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर कोर्ट से जमानत करवाने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीबन 1000 नकली खाली ऋण पुस्तिका, करीबन 80 जमानतदारो के नाम लिखी हुई ऋण पुस्तिका, राजस्व अधिकारियों के नाम व पद की अलग अलग 20 जिलो की कार्यालीन रबर की सील जप्त। गिरोह का मुख्य सरगना करीबन 10 वर्षो से नकली जमानतदार न्यायालय में पेश करने का काम कर रहा हैं व पूर्व में इसके विरुद्ध इंदौर शहर के थानों में उक्त संबंध मे प्रकरण दर्ज हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.