ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ये मोदी का नया कश्मीर नहीं, उमर अब्दुल्ला ने किया होता काम तो टोपी उतारकर वोट नहीं मांगते… इंजीनियर राशिद का हमला

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आज बुधवार को पहले चरण का मतदान किया जा रहा है. इसी बीच अवामी इत्तेहाद पार्टी के प्रमुख इंजीनियर राशिद ने एक बार फिर घाटी में अमन और शांति की पहल पर जोर दिया है और केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य की पूर्व अब्दुल्ला सरकार पर भी निशाना साधा. इंजीनियर राशिद ने टीवी9 के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि जम्मू-कश्मीर में सिर्फ सरकार बनाना हमारी पार्टी की प्राथमिकता नहीं, यहां के हालात कैसे बदलें, इस पर हमारा ज्यादा फोकस है. उन्होंने यहां के हालात के लिए सभी पार्टियों को जिम्मेदार बताया है.

इंजीनियर राशिद ने जम्मू-कश्मीर को लेकर मौजूदा एनडीए सरकार के साथ-साथ यहां की पूर्व सरकारों पर भी तीखा हमला बोला है. उन्होंने अब्दुल्ला सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उमर अब्दुल्ला ने अगर यहां विकास का काम किया होता तो उनको टोपी उतार कर वोट नहीं मांगने पड़ते. उन्होंने कहा कि मैं सिस्टम में रहा लेकिन सिस्टम को अपने लिए कभी इस्तेमाल नहीं किया. राशिद ने इसी के साथ दावा किया कि एनसी के वोटर्स भी चुपचाप हमें वोट करेंगे. साउथ कश्मीर के लोगों को भी पता है इंजीनियर रशीद जरूरी है.

जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का दावा

इंजीनियर राशिद ने विशेष बातचीत में ये भी दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में हम जरूर सरकार बनाएंगे. जमात-ए-इस्लामी के साथ कुछ मुद्दों पर बात हुई है. हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार बनाना हमारी प्राथमिकता नहीं है. राजनीति और विकास गाड़ी के दो पहिये हैं. कश्मीर के आम लोगों और युवाओं को राहत चाहिए. उन्होंने कहा कि हम चौकीदार बनेंगे और हम अपनी बात मनवाएंगे.

पाकिस्तान से वार्ता सरकार का विषय

इंजीनियर रशीद से जब ये सवाल पूछा गया कि भारत को पाकिस्तान से बात करनी चाहिए या नहीं? तो उन्होंने कहा कि ये केंद्र सरकार का मामला है. उन्होंने कहा कि कोई भी मसला बंदूक से नहीं बल्कि शांति और लोकतंत्र के माध्यम के जरिए होता है. इंजीनियर रशीद ने इसी के साथ घाटी के भटके हुए युवाओं से भी अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को पढ़ाई के दौरान राजनीति से दूर ही रहना चाहिए.

हमारी पार्टी किसी की बी टीम नहीं

अवामी इत्तेहाद पार्टी के प्रमुख इंजीनियर राशिद ने उस आरोप को भी खारिज कर दिया, जिसके तहत उनकी पार्टी को बीजेपी की बी टीम कहा जाता है. उन्होंने कहा कि मैं बी टीम होता तो मेरे केस भी वापस ले लिये जाते जैसे बाक़ी लोगों के ले लिये गए हैं. उन्होंने कहा कि मैं दिल जला हूं. ये मोदी का नया कश्मीर नहीं है, ये हमारा कश्मीर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.