ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गणेश विसर्जन करने गए एक युवक और नाबालिग की तालाब में डूबने से मौत

 सागर/देवरी कलां। जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा विसर्जित करने के लिए गए एक युवक और एक नाबालिग की तालाब के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव पानी से बाहर निकाले। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। इस घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे के आसपास की है, जब गांव के लोग गणेश विसर्जन के लिए तालाब गए थे। उसी दौरान अभिलाष पिता जगदीश कतिया 25 साल और अन्नू उर्फ लक्ष्मीकांत पिता नरेश गौंड़ उम्र 16 साल तालाब के गहरे पानी में डूब गए। स्वजन को इसकी जानकारी उस समय लगी, जब करीब 7 बजे दोनों गणेश विसर्जन के लिए आए बाकी लोगों के साथ नहीं दिखे। तब लोगों को उनके तालाब में डूब जाने की आशंका हुई। लोगों ने अपने स्तर पर दोनों की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घटना की सूचना महाराजपुर पुलिस थाने में दी गई।
महाराजपुर थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया ने बताया कि रात्रि अधिक होने के कारण दोनों लड़कों की तलाश नहीं हो सकी थी। बुधवार को सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने पहुंच कर रेस्क्यू करके दोनों के शवों को बाहर निकाला। पंचनामे की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवरी भेजा गया। पुलिस ने मर्ग के कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.