ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लखनऊ: रात में रोमांस-सुबह में बॉयफ्रेंड का मर्डर… होटल में बिजनैसमैन की मिली लाश

लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में अपने प्रेमिका के साथ ठहरे एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या हो गई है. इस वारदात का आरोप प्रेमिका पर ही है. कहा जा रहा है कि आरोपी प्रेमिका ने रात भर तो रोमांस किया और सुबह सोते-सोते व्यापारी का गला घोंट कर फरार हो गई. हालांकि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को उन्नाव से अरेस्ट कर लिया है. उधर, व्यापारी की पत्नी ने पुलिस में शिकायत देते हुए उसकी प्रेमिका पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया.

कहा कि रुपये ना मिलने पर उसने व्यापारी की हत्या को अंजाम दिया है. लखनऊ पुलिस के डीसीपी साउथ केशव कुमार के मुताबिक मृत व्यापारी की पहचान पीजीआई के एल्डिको रक्षाखंड में रहने वाले संतोष सिंह गौतम के रूप में हुई है. वह बिजनौर इलाके में दुकान खोलकर निर्माण सामग्री का कारोबार करते थे. बीते शुक्रवार की शाम करीब पौने तीन बजे वह कृष्णानगर के केसरीखेड़ा स्थित होटल सोनम में अपनी प्रेमिका मंजू सिंह के आए और एक कमरा बुक किया.

वारदात के बाद ही होटल से निकल गई थी प्रेमिका

रात भर वह यहां ठहरे और सुबह करीब सात बजे उनकी प्रेमिका मंजू सिंह होटल से बाहर निकल गई. इधर, करीब 10:40 बजे तक होटल के कमरे से व्यापारी संतोष सिंह गौतम की कोई हलचल नहीं मिली तो चेकआउट के लिए होटल मैनेजर उनके कमरे में पहुंचा. देखा तो गौतम जमीन पर बेसुध पड़े थे. अनहोनी की आशंका के चलते मैनेजर ने तत्काल पुलिस को सूचित किया. इसके बाद पुलिस ने आकर गौतम की नब्ज देखी और अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि संतोष की प्रेमिका पहले ही होटल से निकल चुकी है.

प्रेमिका पर ब्लैकमेल करने का आरोप

ऐसे में पुलिस ने मृतक के घर वालों को सूचित किया. इस सूचना पर पहुंची मृतक की पत्नी ने कृष्णा ने बताया कि यह वारदात मंजू सिंह ने ही अंजाम दिया है. पत्नी कृष्णा के मुताबिक उसे दो बेटियां व एक बेटा है.बताया कि मंजू अपने पति के साथ मिलकर उनके पति को ब्लैकमेल कर रहे थे. आरोपी अब तक लाखों रुपये वसूल चुके हैं. अब आरोपी 5 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे. कृष्णा के मुताबिक इस संबंध में उन्होंने 17 सितंबर को ही पुलिस चौकी में शिकायत दे दी थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते एक्शन नहीं लिया. इसके चलते आज उसके पति की हत्या हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.