ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिवपुरी में दुकान का छज्जा गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, 3 साल पहले ही हुई थी शादी

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में शनिवार को दुकान का छज्जा गिर गया, आपको बता दें की मलबे की चपेट में आने से एक 26 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। अमोला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरसौद गांव में भुनिया होटल के पास प्रदीप लोधी रहते थे। शनिवार को शाम को प्रदीप घर के बाहर से निकल रहे थे तभी अचानक दुकान का छज्जा उनके ऊपर गिर गया और मलबे में प्रदीप दब गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मलबे में दबे प्रदीप को बाहर निकाला और करेरा के अस्पताल लेकर पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया, मामले की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी आपको बता दें कि प्रदीप की 3 साल पहले ही शादी हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.