ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सबसे ताकतवर हथियार ब्रह्मास्त्र के पीछे की कहानी क्या है? परमाणु से भी ज्यादा खतरनाक

आज के समय में परमाणु हथियारों को सबसे विनाशकारक माना जाता है. परमाणु से खतरनाक कोई हथियार नहीं है. लेकिन एक हथियार ऐसा भी है जिसे सबसे शक्तिशाली माना गया है. ये है ब्रह्मास्त्र. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इसे ब्रह्मा जी ने बनाया था और कहा जाता है कि ये पूरी क्षमता के साथ वार करता है और सामने वाले को पूरी तरह से परास्त कर देता है. ऐसा माना जाता है कि ब्रह्मास्त्र से बचने का कोई उपाय नहीं है. इसे ब्रह्म दंड, भार्गवस्त्र और ब्रह्मशिरास्त्र के नाम से भी जाना जाता है. बता रहे हैं इस अलौकिक अस्त्र से जुड़ी खास बातें.

किसने बनाया था?

हिंदू धर्म को सबसे पुराने धर्मों में से एक माना जाता है. कहा जाता है कि ब्रह्मा जी ने सृष्टि का संचार किया. और उसके बाद उन्होंने ब्रह्मास्त्र बनाया. मान्यताओं के अनुसार उन्होंने ऐसा इसलिए किया था ताकि इंसान संसार के नियमों का पालन करे और चीजें नियंत्रण में रहें. ब्रह्मास्त्र में मंत्रों का इस्तेमाल भी होता है. इसका प्रभाव ऐसा था कि इसे आज भी दुनिया का सबसे खतरनाक अस्त्र माना जाता है. ये एक ऐसा अस्त्र है कि जो एक बार छूट गया तो वो अपने लक्ष्य को खत्म कर के ही दम लेता है. कहा जाता है कि ब्रह्मास्त्र को दुनिया में सिर्फ एक ही चीज परास्त कर सकती है. वो कुद ब्रह्मास्त्र है. मतलब कि अगर ब्रह्मास्त्र से बचना है तो उसके लिए दूसरे छोर से भी ब्रह्मास्त्र से वार होना चाहिए. तभी इसे नष्ट किया जा सकता है.

अब तक कौन चला चुका है?

कहा जाता है कि ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल हर इंसान नहीं कर सकता है और इससे बच पाना भी बहुत मुश्किल होता है. अब तक बहुत कम ही लोग ऐसे हैं जिन्होंने ब्रह्मास्त्र को चलाया है या जिनके पास इसे चलाने का ज्ञान था. इसे अब तक महाभारत काल में श्री कृष्ण, द्रोणाचार्य, अश्वत्थामा, कर्ण और युधिष्ठिर चलाना जानते थे. वहीं रामायण काल में इसे मेघनाद और लक्ष्मण इस्तेमाल कर सकते थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.