ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छतरपुर में डायरिया से 40 लोग बीमार, कुपिया गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में डायरिया के प्रकोप से चंदला नगर के कुपिया गांव के कई ग्रामीण बीमार हो गए हैं, हालत इतने बिगड़े के डाक्टरों की कई टीमें गांव में लगाई गई और ग्रामीणों का इलाज शुरू किया गया है तो वहीं तीन दिनों बाद गांव के हालत स्थिर हो सके।

यह है पूरा मामला..

जानकारी के अनुसार चंदला के कुपिया गांव में लगे हैंडपंप का पानी पीने से गांव में डायरिया फेल गया। जिस में लगभग 40 लोग बीमार हो गए, बीमार ग्रामीणों में महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग भी शामिल हैं शुरआती समय में गांव में एक दो ग्रामीण बीमार हुए लेकिन कुछ देर बाद देखते ही देखते 40 ग्रामीण बीमार हो गए बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की खबर प्रशासन को लगते ही हड़कंप मच गया और मौके पर स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें पहुंच गई। जांच करने पर पाया की गांव में लगे हैंडपंप का पानी पीने से डायरिया फैला, ग्रामीणों का इलाज गांव में ही शुरू किया गया और इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार शुरू हुआ है।

CMHO बोले 40 बीमार स्थिति नियंत्रण में..

CMHO आरपी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की गांव में डायरिया की बीमारी के चलते लगभग 40 ग्रामीण बीमार हो गए थे, तीन दिनों से गांव में स्वस्थ्य विभाग की टीमें काम कर रही हैं, फिलहाल हालत स्थिर है और हैंडपंप का पानी पीने से मना कर दिया गया है। साथ ही पानी उबालकर पीने एवं ताजा खाना खाने की सलाह दी गई है साथ ही गांव में हमारे डॉक्टरों की कई टीमें नजर बनाए हुए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.