ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तुरंत किया जाए बर्खास्त… सेकुलरिज्म पर ऐसा क्या बोले तमिलनाडु के राज्यपाल की भड़क गई कांग्रेस

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने सेकुलरिज्म को यूरोप का कॉन्सेप्ट बताया है, जिसके बाद सियासी पारा चढ़ गया है. कांग्रेस ने उन्हें संवैधानिक पद से बर्खास्त करने की मांग उठाई है. साथ ही साथ आरोप लगाया है कि राज्यपाल वही कर रहे हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करवाना चाह रहे हैं. राज्यपाल आर एन रवि का कहना है कि सेकुलरिज्म की भारत में कोई जरूरत नहीं है.

कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने दावा किया कि रवि केवल एक ट्रायल बैलून फ्लोटर हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो करवाना चाहते हैं, वही दोहरा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘इस व्यक्ति ने संविधान की शपथ ली है और ये अभी तक संवैधानिक पदाधिकारी बने हुए हैं. तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए. वह एक कलंक है. यह उनका पहला अपमानजनक और अस्वीकार्य बयान नहीं है, लेकिन वह केवल एक ट्रायल बैलून फ्लोटर है. वह वही दोहरा रहे हैं जो नॉन-बायलोजिकल पीएम करवाना चाहते हैं.’

राज्यपाल आर एन रवि का कहना है कि सेकुलरिज्म एक यूरोपीय कॉन्सेप्ट है जो चर्च और किंग के बीच संघर्ष के बाद विकसित हुआ है, जबकि भारत एक धर्म-केंद्रित राष्ट्र है और इसलिए यह संविधान का हिस्सा नहीं था, बल्कि इसे इमरजेंसी के दौरान एक असुरक्षित प्रधानमंत्री की ओर से जोड़ा गया था. दरअसल, इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं. उनका हमला उन्हीं के ऊपर था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.