ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ और महंगा, टोल टैक्स में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को अब पहले से ज्यादा टोल टैक्स देना होगा. टोल टैक्स में 4 प्रतिशत का इजाफा किया गया है. ये फैसला यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की गुरुवार को 82वीं बैठक में लिया गया है. सूत्रों का कहना है कि नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी. यमुना एक्सप्रेसवे को ताज एक्सप्रेसवे के नाम से भी जाना जाता है. ढाई साल बाद इस पर टोल टैक्स दरें बढ़ाई गई हैं. इससे पहले 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी.

नियम के अनुसार, हर साल दरें बढ़ाई जाती हैं. अब बढ़ाई गई दरें शासन के अनुमोदन के बाद लागू कर दी जाएंगी. इस एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का किसानों को 64 प्रतिशत का मुआवजा नहीं दिया जा सका था. अब बढ़ाई गई दरों से मिलने वाली रकम से किसानों को उनका बचा हुआ मुआवजा भी दिया जाएगा. ये जानकारी यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने दी है.

ग्रेटर नोएडा से आगरा तक टोल टैक्स

नई दारें लागू होने के बाद अब पहले
कार का टोल टैक्स 295 270
बसों का टोल टैक्स 935 895
ओवर साइज वाहनों का टोल टैक्स 1835 1760

प्रति किलोमीटर की दर से टोल टैक्स

  • दोपहिया और तीन पहिया वाहन: अब 1 रुपये 50 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से टोल चुकाना होगा. इन वाहनों से अभी तक 1 रुपया 25 पैसे की दर से टोल लिया जा रहा था.
  • कार और जीप जैसे हल्के चार पहिया यात्री वाहन: टोल दरें 2 रुपये 50 पैसे प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 2 रुपये 95 पैसे प्रति किलोमीटर कर दी गई हैं.
  • हल्के कमर्शियल वाहन: अब 4 रुपये 60 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से टोल लिया जाएगा. पहले यह दर 4 रुपये 15 पैसे प्रति किलोमीटर थी.
  • बस और ट्रक: अब 9 रुपये 35 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से टोल वसूला जाएगा. पहले 8 रुपये 45 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से टोल लिया जा रहा था.
  • निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाले भारी वाहन और मल्टी-एक्सल वाहन: इन वाहनों पर टोल दर बढ़ाकर 14 रुपये 25 पैसे प्रति किलोमीटर कर दी गई है. पहले 12 रुपये 90 पैसे प्रति किलोमीटर था.
  • बड़े आकार वाले वाहन (7 या उससे अधिक एक्सल वाले): 18 रुपये 35 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से टोल वसूला जाएगा. पहले इनसे 16 रुपये 60 की दर से टोल वसूला जाता था.

यमुना सिटी को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की योजना

किसानों के बकाया पैसे का मुद्दा लंबे समय से चला आ रहा है. इसको लेकर विवाद भी रहा है. बैठक में यमुना सिटी का विकास कैसे हो इस पर भी चर्चा हुई. यमुना सिटी को आधुनिक, स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की योजना है. इस परियोजना में सरकार विकास के साथ ही रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर काम कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.