ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केरलः फिल्मी स्टाइल में डकैती, नेशनल हाइवे पर कार का पीछा कर लूटा 2.5 किलो सोना

अपराधी चोरी-डकैती के लिए रोज नए-नए हथकंडे अपनाते हैं. दक्षिण भारत के केरल में फिल्मी स्टाइल में एक डकैती हुई जिसमें डकैत नेशनल हाइवे पर योजनाबद्ध तरीके से कार का पीछा करते हैं और जब संकरा रास्ता आता है तो उससे पहले ही अपनी गाड़ी खड़ी कर उसे रुकने के लिए मजबूर कर देते हैं. फिर बीच हाइवे पर ही 2.5 किलो सोना लूट लेते हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

केरल के त्रिशूर जिले में पेची इलाके के पास एक नेशनल हाइवे पर हुई डकैती का डैशकैम वीडियो वायरल हुआ है. घटना के बारे में पुलिस ने कहा कि 12 लोगों के एक गैंग ने काफी देर तक एक कार का पीछा किया और फिर उस कार के आगे जाकर रुकते हुए 2 लोगों को अगवा कर लिया. उन लोगों के पास मौजूद 2.5 किलो सोने के जेवर भी ले गए. इस जेवर की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

संकरे रास्ते के पास रोकी गई गाड़ी

लूटपाट की यह घटना तब हुई, जब ​​हाइवे पर एक फ्लाईओवर के बगल में निर्माण कार्य की वजह से रास्ता बेहद संकरा था, इस बीच आगे चल रही कम से कम तीन कारों ने उस लक्षित गाड़ी को रोक दिया. एसयूवी में 2 लोग सवार थे और उसे उसे तीनों कारों ने घेर लिया. इस वजह से हाइवे पर चल रही अन्य गाड़ियां भी रूक गईं.

इस बीच उन तीनों कारों से कई लोग बाहर निकले और दोनों व्यक्तियों का अपहरण कर लिया. उनके पास मौजूद 2.5 किलो का सोना लेकर चलते बने. संकरा रास्ता होने की वजह से आसपास में भी कई अन्य गाड़ियां लग गईं जिससे रास्ता बाधित हो गया. पूरी घटना का वीडियो एक कार में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.

लूटपाट के अलावा मारपीट भी की

घटना के बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पुलिस ने कहा कि लूटपाट से जुड़ी इस घटना को लेकर बुधवार को एक शिकायत मिली थी. शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई. दर्ज एफआईआर के अनुसार, यह घटना 25 सितंबर को हुई थी. लूटपाट के बाद दो लोगों (अरुण सनी और रोजी थॉमस) को गैंग के लोगों ने अपहरण कर लिया गया.

एफआईआर में दर्ज शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि डकैतों ने उन्हें पीटा और उनके पास मौजूद 1.84 करोड़ रुपये की ज्वेलरी भी लूट ली. हालांकि बाद में दोनों को छोड़ दिया गया. पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.