ब्रेकिंग
जम्मू-कश्मीर को पहला हिंदू मुख्यमंत्री देने की तैयारी, इस फॉर्मूले से बनेगी BJP सरकार? पूनम से मेरा संबंध नहीं था… अमेठी के दलित परिवार को गोलियों से भूनने वाले चंदन ने खोला मुंह, बच्चों ... बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांधा, फिर बारी-बारी 21 साल की लड़की से किया रेप, पुलिस कर रही रेपिस्ट की तलाश बंद रहेगी Metro!, Yellow Line को लेकर डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, Veer Savarkar को लेकर विवादित बयान में पुणे कोर्ट ने भेजा समन कांग्रेस युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती है… अमित शाह का बड़ा हमला समुद्री डकैती की घटनाएं फिर बढ़ा सकती हैं दुनिया की टेंशन, इटली की नेवी का दावा, वजह भी बताई हिमाचल: टॉयलेट सीट पर टैक्स नहीं ले रही सरकार, CM सुक्खू ने कहा- ‘झूठ परोसती है BJP’ महाराष्ट्र में अजित पवार को झटका! विधायक बबनराव शिंदे ने की बगावत, शरद पवार की पार्टी में होंगे शामि... हरियाणा के युवा बीजेपी को सबक सिखाएंगे… वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का ...

ई-रिक्शा से जा रही महिला का हाथ पास से निकल रहे वाहन से कटा, पार्षद को सड़क पर पड़ा मिला

जबलपुर ई रिक्शा में सवार होकर जा रही महिला के बगल से निकले वाहन से हाथ टकरा गया। टक्कर से महिला का हाथ कटकर गिर गया। घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। कटा हाथ सड़क पर स्थानीय पार्षद ने देखा तो पुलिस को खबर की। जिसके बाद पुलिस ने कटे हाथ को महिला मरीज के पास अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टर्स उसे जोड़ने की कोशिश कर रहे है।

महिला के साथ उसकी बहन भी थी

गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि पनागर निवासी नीतू पटेल अपने दो बच्चों के साथ गुरुवार को शहर आई थी। वह आटो से ग्वारीघाट गई। वहां से दोपहर में वह लौटी। वह ई रिक्शा में सवार थी। उसके साथ उसकी बहन भी थी। नीतू का हाथ ई रिक्शा से बाहर निकला था।

नीतू का हाथ कोहनी से कट गया

गोहलपुर के पास पहुंचे ही थे कि बाजू से एक वाहन निकला। वह वाहन सीधे नीतू की कोहनी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीतू का हाथ कोहनी से कट गया। खून से लथपथ नीतू को बहन अस्पताल लेकर रवाना हुई, इस दौरान उसका कटा हुआ हाथ वहीं गिर गया।

अस्पताल में पता चला कि कटा हाथ है ही नहीं

नीतू अस्पताल पहुंची, तो पता चला कि कटा हुआ हाथ है ही नहीं। इधर इसी दौरान स्थानीय पार्षद शफीक हीरा की नजर सड़क किनारे पड़े कटे हाथ पर पड़ी। उन्होने इसकी सूचना गोहलपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की, तो पता चला कि हाथ नीतू का है। जिसके बाद पुलिस ने हाथ को अस्पताल पहुंचाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.