ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल में बड़े तालाब के किनारे युवक कर रहा था गंदा काम, दूसरों की नजर पड़ी तो मुंह छुपाकर भागा

भोपाल। भोपाल शहर की जीवनरेखा कहे जाने वाले बड़े तालाब के किनारे एक युवक ने रात के अंधेरे में ऐसी हरकत कर दी, जिसके बाद उसे वहां से मुंह छुपाकर भागना पड़ा। दरअसल यह युवक झील के किनारे गाड़ी रोककर वहीं पेशाब कर रहा था, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुरुवार रात का बताया जा रहा है।

जिस वक्त यह घटना हुई, तब वहां कई लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक वीआइपी रोड स्थित राजा भोज की प्रतिमा के सामने कार से पहुंचा और झील के किनारे गाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद वह झील के किनारे लगी जालियों के पास खड़ा होकर पेशाब करने लगा।
इस दौरान एक व्यक्ति ने युवक का वीडियो बनाने की कोशिश की, जिससे युवक घबरा गया और मुंह छुपाकर वहां से भाग निकला। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया, जिसके बाद इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों की नकारात्मक प्रतिक्रिया भी सामने आई।
इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर लोक-शिष्टाचार और साफ-सफाई के मुद्दे को फिर से उठाया है। स्थानीय नागरिकों ने इस तरह की हरकत को शर्मनाक व निंदनीय बताया। उन्होंने नगरीय प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए।

आधे शहर की प्यास बुझाता है तालाब

आधे शहर की प्यास बुझाने वाले इस बड़े तालाब यानी अपर लेक को रामसर साइट का दर्जा मिला हुआ है। साल 2002 में इसे मध्य प्रदेश की पहली रामसर साइट घोषित किया गया था।। इस घटना के बारे में महापौर मालती राय का कहना है कि तालाब को स्वच्छ रखने के लिए वहां जगह-जगह पोस्टर लगाए जाएंगे, ताकि लोग तालाब को प्रदूषित न करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.