ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्टंटबाजी का चढ़ा ऐसा नशा, नदी में ही लैंड करवा दी कार, जान बची लेकिन पहुंच गए जेल

कभी-कभी स्टंटबाजी करना कितना भारी पड़ सकता है, इसकी बानगी उत्तर प्रदेश के चंदौली में देखने को मिली. यहां एक कार में सवार होकर 5 दोस्त पिकनिक के लिए जा रहे थे. कार की रफ्तार काफी तेज थी. बीच-बीच में मजे के लिए वो स्टंट भी मार रहे थे. लेकिन तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि पांचों दोस्तों के सामने मौत ने साक्षात दर्शन दे दिये. उनकी कार नहर में गिर गई.

देखते ही देखते कार नहर के बीचों-बीच जा पहुंची. कार के अंदर पांच दोस्त सवार थे. वो किसी तरह पानी से निकले. गांव वालों और कुछ पुलिस वालों ने उस वक्त लड़कों की जान बचाई. इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने लड़कों का पता लगाना शुरू किया. पुलिस को फिर पता लगा कि लड़कों की खुद की गलती ये यह हादसा हुआ था. पुलिस ने फिर इन पांचों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनका चालान कर दिया. साथ ही कार का भी चालान करते हुए उसे सीज कर दिया. साथ ही लड़कों को इसके लिए जेल भेज दिया गया है.

नहर में गिर गई थी कार

पुलिस ने बताया- चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र में 25 सितंबर को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नहर में गिर गई थी. इस कार में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले पांच युवक सवार थे, जो पिकनिक मनाने गए थे. नहर में गिरी कार पानी में तिनके की तरह बह रही थी, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. हादसे के वक्त वहां मौजूद ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों द्वारा उनकी जान बचाई गई थी. बाद में पुलिस ने नहर में गिरी कार कोक्रेन से बाहर निकलवाया था.

स्टंटबाजी में हुई दुर्घटना

लेकिन इस मामले में 27 सितंबर को एक नया ट्विस्ट सामने आया. पुलिस के अनुसार, जांच पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई है कि यह दुर्घटना स्टंटबाजी के चक्कर में हुई थी. कार में सवार युवक स्टंट कर रहे थे और काफी तेज रफ्तार में भगाते हुए टर्न पर मोड़ रहे थे. जिसके चलते ये हादसा हो गया. फिर पुलिस ने उनके खिलाफ एक्शन लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.