ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ताज, खजुराहो इंटरसिटी सहित 5 ट्रेनें कैंसल, घंटों देरी से आईं आधा दर्जन गाड़ियां

ग्वालियर। धौलपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से सोमवार को चार जोड़ी ट्रेनें रद रहीं। इनमें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से आगरा कैंट के लिए प्रतिदिन चलने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को रद किया गया।

इसी तरह, नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस और उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पर ही शार्ट टर्मिनेट कर दी गईं। रेलवे ने पहले मिलेनियम एक्सप्रेस को धौलपुर पर 65 मिनट रोककर चलाने का फैसला किया था, लेकिन बाद में ट्रेन को रद ही कर दिया गया।

ये ट्रेनों भी हुई प्रभावित

  • धौलपुर स्टेशन पर 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस को 55 मिनट, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को 55 मिनट रोककर संचालित किया गया। इसके चलते ये ट्रेन दो घंटे की देरी से दोपहर 1:05 बजे ग्वालियर पहुंची।
  • समता एक्सप्रेस 1:15 घंटे और तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1:30 घंटे की देरी से संचालित हुई। इस कार्य के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वे प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करते हुए नजर आए।

अब खंडवा से अमलाखुर्द तक होगा रेल लाइन का विद्युतीकरण (लीड)

खंडवा से अमलाखुर्द के बीच रेल लाइन का विद्युतीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। यह मंजूरी दक्षिण सेंट्रल रेलवे जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन के साथ नांदेड़ रेल मंडल कार्यालय में क्षेत्रीय सांसदों की बैठक में दी गई।

बैठक में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा से अमलाखुर्द के बीच अभी तक विद्युतीकरण नहीं करने पर नाराजगी जताई थी। इस पर बैठक में बताया कि अगले सप्ताह खंडवा-अमलाखूर्द और अकोला-अकोट के बीच रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.