ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्या पुलिस की लापरवाही से गई पुजारी के बेटे की जान? मिर्जापुर SP ने पूरी चौकी को किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पुलिस चौकी से शिकायत देकर लौट रहे युवक को गोली मारने की वारदात के बाद पुलिसकर्मियों पर सख्त एक्शन हुआ है. मिर्जापुर एसपी अभिनंदन सिंह ने लापरवाही के चलते गुरसंडी चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है. इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस को पहले ही इस मामले में सूचना दी गई थी लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई इसी वजह से उनके बेटे की हत्या की गई है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरसंडी गांव का है. मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब हनुमान मंदिर के पुजारी के बेटे को दिन दहाड़े गोली मार दी गई. जानकारी के मुताबिक गुरसंडी गांव में कृपाशंकर अपने परिवार के साथ रहते हैं. वह गांव के ही हनुमान मंदिर में पूझा करते हैं. मृतक बेटे की पहचान श्रवण के तौर पर हुई हैं.

हनुमान मंदिर से चोरी हुई दान पेटी

पूरा मामला दो दिन पहले शुरू हुआ था जब हनुमान मंदिर की दान पेटी चोरी गई. इस मामले में उन्होंने पुलिस को कॉल करके त्रिनयन दुबे के खिलाफ शिकायत की. पुलिस की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया, और पीड़ित परिवार से कहा गया कि वह लिखित में शिकायत दे दें. इसके बाद कृपाशंकर अपने बेटे श्रवण के साथ पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को लिखित में तहरीर दी. तहरीर देने के बाद वह वापस लौट रहे थे उसी वक्त गांव के ही लोगों ने उन पर हमला कर दिया और श्रवण के सिर में गोली मार दी.

चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

वारदात की जानकारी के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की. परिजनों ने सारी कहानी बताई जिसके बाद 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई. पुलिस अधिकारियों ने जैसे-तैसे परिजनों को शांत कराया गया. इसके बाद स्थानीय चौकी के पुलिसकर्मियों की लापरवाही को देखते हुए एसपी अभिनंदन सिंह ने चौकी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. एसपी े चौकी प्रभारी महफूज अहदम, हैड कांस्टेबल सीताराम गौतम, हैड कांस्टेबल अंबिका मौर्या, हैड कांस्टेबल सुरेंद्र राम भारद्वाज, हैड कास्टेबल सुनील कुमार, हैड कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह यादव, हैड कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल अनिल कुमार गुप्ता, कांस्टेबल अगम सिंह को सस्पेंड किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.