ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लॉन्च के 4 दिन पहले बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने किया बैकआउट, नहीं होगी सलमान के शो में एंट्री

सलमान खान का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए टीवी पर वापसी कर रहा है. हाल ही में ऑन एयर हुए बिग बॉस सीजन 18 के प्रोमो में सलमान खान ने शो की ऑडियंस को बताया था कि उनका शो 6 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर ऑन एयर होने जा रहा है. खतरों के खिलाड़ी के ग्रैंड फिनाले में रोहित शेट्टी ने सलमान खान के शो में शामिल होने वाली पहली कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम दर्शकों के साथ शेयर किया था. उन्होंने कहा था कि निया शर्मा इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री करने जा रही हैं. एक तरफ जहां बिग बॉस के घर में जाने वाले नामों की चयनप्रक्रिया पूरी हो गई है, वहीं दूसरी तरफ सुनने में आ रहा है कि ईशा कोप्पिकर ने शो के शुरू होने से 4 दिन पहले बिग बॉस से बैकआउट किया है.

ईशा कोप्पिकर का नाम इससे पहले भी कई बार बिग बॉस के लिए चर्चा में आ चुका है. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस का शो में जाना लगभग कंफर्म हो गया था. लेकिन फिर आखिरी समय पर ईशा का शो में जाना कैंसिल हुआ. लेकिन बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां कुछ भी हो सकता है. इन 4 दिनों में अगर मेकर्स ईशा को मनाने में कामयाब होते हैं, तो वो इस शो में एंट्री कर सकती हैं.

शामिल होंगे कई बड़े चेहरे

ईशा कोप्पिकर के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस शांति प्रिया और शिल्पा शिरोडकर के नाम की भी चर्चा हो रही है. जानकारी के मुताबिक इन दोनों में से शिल्पा शिरोडकर ने मेकर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है. इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ और भी कई सेलिब्रिटी हैं, जो बिग बॉस 18 के घर में एंट्री कर सकते हैं, इन सेलिब्रिटीज में ऐलिस कौशल, शोएब इब्राहिम, नायरा बनर्जी, मीरा देवस्थले, अविनाश मिश्रा, देबचंद्रिमा सिंघा रॉय, चाहत पांडे, शहजादा धामी जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं.

नहीं होगी लाइव फीड

बिग बॉस को टीआरपी चार्ट पर हिट बनाने के लिए मेकर्स हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि हर दिन दर्शक बिग बॉस का एपिसोड टीवी पर देखें, इसलिए जियो सिनेमा पर 24 घंटे होने वाला लाइव टेलीकास्ट इस साल बंद किया जाएगा. लेकिन इस बारे में अब तक जियो सिनेमा या कलर्स टीवी की तरफ से किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.