ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, रेस्क्यू में लगा वायु सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश

बिहार में बाढ़ के बीच एक बड़ा हादासा हुआ. रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार को क्रैश हो गया. यह हादसा मुजफ्फरपुर जिले के औराई नया गांव वार्ड नंबर-13 में हुआ. क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर सीतामढ़ी जिले से राहत साम्रगी बांटकर वापस लौट रहा था, तभी औराई नया गांव में हादसे का शिकार हो गया. हादसे के समय हेलीकॉप्टर में दो पायलट सहित तीन अन्य वायु सेना के जवान सवार थे, सभी बाल-बाल बच गए.

इस समय बिहार बाढ़ की चपेट में है. हर जगह सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है. करीब 16 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. पुलिस, NDRF, SDRF के साथ-साथ लोगों को बाढ़ के पानी से निकालने और राहत सामग्री बांटने के लिए वायु सेना की मदद ली गई है. वायु सेना के हेलीकॉप्टर बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को खाने-पीने की चीजें बांट रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.