ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, बच्चा चोरी करने वाले आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार

नीमच/जावद  : रतनगढ़ पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रतनगढ़ थाना क्षेत्र में बच्चों को चोरी करने वाले आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी परिवार से अलग रहकर जंगल में जीवन यापन करता था बच्चा चोरी करने के लिए सूने घरों में चोरी की वारदातों को अंज़ाम देता था। नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया रतनगढ़ थाना क्षेत्र के 7 सितंबर लुहारिया चुंडावत से एक नाबालिक 6 वर्षीय बालक का अपहरण हुआ था। इसी प्रकार 28 सितंबर को भी जेतपुरा गांव से एक 3 साल की नाबालिक बालिका के अपहरण की घटना हुई थी। पुलिस की सतर्कता चलते आरोपी दोनों को ले जाने में कामयाब नहीं हो पाया था। दोनों बच्चों को जंगल में छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों मामलों को संज्ञान में लेकर आरोपी को चिन्हित किया। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस टीमों द्वारा लगातार अपनी  लगन, कड़ी मेहनत एव तत्परता से आरोपी भग्गा चन्द्र उर्फ भग्गा पिता दुधा भील उम्र 34 साल निवासी ग्राम डाबी पुलिस थाना रतनगढ़ जिला नीमच को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी भागचंद उर्फ भग्गा से पूछताछ की तो आरोपी भागचन्द्र उर्फ भग्गा भील ने बताया कि दिनांक 03. मई 2024 को रात्रि में जैन श्वेताम्बर मंदिर डीकेन से दान पेटी का ताला तोड़कर नगदी एवं एक पीतल की घंटी चोरी करना तथा दिनांक 29-30.सितम्बर 2024 को रात्रि में हनुमान मन्दिर ग्राम आलोरी गरवाडा से एक साउण्ड सिस्टम इम्पलीफायर, एल एलईडी टीवी का मधुका चोरी करना बताया जाने पर आरोपी भागचन्द्र उर्फ भग्गाउण्डे निशादेही से उपरोक्त घटना में चोरी गया मशरुका पीतल की घंटी कीमति 5,000 रुपये, एक साउंड सिस्टम एम्पलीफायर कीमती 15000 रुपये, एलका लईडी टीवी कीमती 25000 रुपये कुल कीमती 45.000 रुपये का मशूरका बरामद कि है।

एसपी ने बताया है कि उक्त आरोपी पर औऱ भी विभिन्न प्रकार के अपराधीक प्रकरण दर्ज हैं औऱ प्रकरण में आरोपी 10 साल की सजा भी काट चुका है औऱ लगातार ऐसी वारदात को अंजाम दे रहा था अब जाकर पुलिस की पकड़ में आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.