ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्र चुनाव में अजित पवार का ‘मुस्लिम कार्ड’, अघाड़ी और महायुति दोनों की बढ़ाएगा टेंशन?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रदेश के डिप्टी सीएम अजित पवार ने बड़ा दांव खेला है. अजित पवार के दस फीसदी मुस्लिम समुदाय के उम्मीदवारों को टिकट देने का ऐलान महाविकास अघाड़ी ही नहीं बल्कि महायुति में भी चिंता का सबब बन सकता है. महाराष्ट्र सरकार की महायुति में शिवसेना शिंदे और बीजेपी को हिंदुत्ववादी गठबंधन के तौर पर आंका जाता है. लेकिन इसी गठबंधन में शामिल अजित पवार एनसीपी ने विधानसभा चुनाव के मुस्लिम कार्ड खेल कर अलग लकीर खींच दी है.

डिप्टी सीएम अजित पवार ने विधानसभा में दस फीसदी मुस्लिम समुदाय के उम्मीदवारों को टिकट देने की घोषणा से राजनीतिक दलों में चर्चा शुरू हो गई है. महायुति में रहते हुए अजित पवार का ये मुस्लिम कार्ड बीजेपी-शिवसेना शिंदे गुट के बीच कई सवाल खड़े कर सकता है. अजित पवार ने बारामती में पत्रकारों से बात करते हुए एनसीपी की ये चुनावी रणनीति की घोषणा की थी.

नवरात्रि के बाद सीटों का ऐलान संभव

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दशहरे पर दोनों गठबंधन अपनी-अपनी सीटों का ऐलान कर सकते हैं. महायुति में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो चुका है. नवरात्रि के बाद महायुति की पहली लिस्ट जारी हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के नतीजे के बाद 10 तारीख को चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड में तारीखों का ऐलान कर सकता है.

जानकारी ये भी है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की बैठक के बाद महायुति में सीटें फाइनल हो चुकी हैं. बताया जा रहा है नवरात्रि के बाद महायुति 100 सीटों का ऐलान कर सकती हैं. इसमें बीजेपी के पास सबसे ज्यादा 50, शिवसेना शिंदे के पास 36 और अजित गुट को 14 सीटें मिल सकती हैं. देखना है अजित पवार इनमें कितनी सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों का ऐलान करते हैं.

अजित पवार का जनभागीदारी अभियान

इस दौरान अजित पवार ने कई और चुनावी अभियानों को शुरू करने की बात कही और वादे किये. उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को जनभागीदारी बढ़ाने के लिए कहा. अजित पवार ने कहा कि इस अभियान के तहत शक्ति शिकायत पेटी रखी जायेगी. इसके साथ 24X7 मोबाइल सेवा शुरू करने की भी बात कही.

अजित पवार ने किसानों के साथ न्याय करने का भी वादा किया. प्रदेश में किसानों के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं. उन्होंने कहा कि बुधवार को मेरी गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई. इस दौरान मैंने किसानों को लेकर कई सवाल उठाए. उन्होंने 1 अक्टूबर से दूध पर 7 रुपये की सब्सिडी देने की भी बात कही.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.