ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रूस के हमले से दहला यूक्रेन का ये शहर, ‘फादर ऑफ ऑल बम’ के इस्तेमाल का दावा

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक रूस समर्थकों ने यूक्रेन के खारकीव पर ‘फादर ऑफ ऑल बम’ गिराने का दावा किया है. दरअसल यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बम है, इससे 44 टन TNT के बराबर धमाका हो सकता है.

‘फादर ऑफ ऑल बम’ के इस्तेमाल का दावा सोशल मीडिया पर दिख रहे एक वीडियो के आधार पर किया जा रहा है. इस वीडियो में एक रिहाइशी इलाके में एक जोरदार धमाका होता नजर दिख रहा है. धमाके के बाद आग का गोला दिखता है और फिर धुएं का गुबार फैल जाता है. हालांकि यूक्रेन या रूस दोनों की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

रूस समर्थकों का दावा

रूस के समर्थकों ने सोशल मीडिया और टेलीग्राम चैनलों के जरिए दावा किया है कि रूस ने जंग के ढाई साल बाद पहली बार ‘फादर ऑफ ऑल बम’ का इस्तेमाल किया है. हालांकि इस दावे को लेकर एक्सपर्ट्स की राय बंटी हुई है, रूस के मिलिट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह ODAB-9000 वैक्यूम बम हो सकता है, जिसे फादर ऑफ ऑल बम भी कहा जाता है वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह धमाका थर्मोबेरिक बम, ODAB-1500 के इस्तेमाल जैसा दिख रहा है.

इस वीडियो के आधार पर किया जा रहा दावा-

एक्सपर्ट्स की राय बंटी

दरअसल कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतने शक्तिशाली और कीमती बम का इस्तेमाल पुतिन किसी खाली इलाके में नहीं करेंगे. माना जा रहा है कि यह धमाका FAB-3000 या FAB-1500 जैसे बमों के इस्तेमाल की वजह से हो सकता है. इसके अलावा एक्टपर्ट्स का ये भी कहना है कि ‘फादर ऑफ ऑल बम’ को गिराने के लिए विशेष जेट का इस्तेमाल किया जाता है, किसी क्षेत्र पर इसे गिराने के लिए विमान को काफी नीचे उड़ान भरनी होगी ऐसे में वह विमान वीडियो में नजर जरूर आना चाहिए था. लेकिन अगर ऐसा कुछ नहीं हुआ तो इस तरह के दावे बेमाने हैं.

32 महीने से जारी है रूस-यूक्रेन युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष फरवरी 2022 से जारी है, करीब ढाई से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन संघर्षविराम की कोशिशें नाकाम रहीं हैं. इस बीच 6 अगस्त को यूक्रेन ने भी रूस के कुर्स्क में घुसपैठ कर दी और उसके कई गांवों पर कब्जा कर लिया. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह पहला मौका है जब किसी देश ने रूस की जमीन पर कब्जा किया हो. यूक्रेन की इस हिमाकत से पुतिन बेहद आक्रोशित नज़र आए थे और उन्होंने इसका सही जवाब देने की भी बात कही थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.