ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छिंदवाड़ा की पेंच नदी में मिला लापता युवक का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सिंगोड़ी के जैन मोहल्ले में रहने वाले युवक अर्पण जैन का शव गुरुवार को पेंच नदी में सकरा चौरई के पास मिला है। पुलिस ने नदी से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने घर से बीती रात कहीं चला गया था, इसके बाद बह घर नहीं लौटा परिजन युवक की तलाश कर रहे थे। सिंगोड़ी पेंच नदी के पास युवक का गमछा मिला।

 जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम और पुलिस ने नदी में युवक की तलाश की पेंच पुल से 3 किलोमीटर दूर युवक की लाश दिखी जिसे बाहर पानी से निकाला गया है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया अर्पण जैन ने सुसाइड क्यों किया है इस मामले को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.