ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नवरात्रि के पहले दिन मैहर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मां शारदा मंदिर

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर मां शारदा मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी, जिससे मंदिर परिसर में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। श्रद्धालु दूर-दूर से मां। शारदा के दर्शन के लिए पहुंचे, कुछ श्रद्धालुओ ने प्रशासनिक व्यवस्था की तारीफ की तो वहीं कुछ लोगों ने वीआईपी व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। दर्शनार्थियों का कहना था कि आम भक्तों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है, जबकि वीआईपी के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिससे उन्हें प्राथमिकता से दर्शन का मौका मिल रहा है।

यह असमानता भक्तों के बीच नाराजगी का कारण बनी। कई लोगों ने इस व्यवस्था को अनुचित बताते हुए इसे हटाने की मांग की, ताकि सभी श्रद्धालुओं को समान रूप से दर्शन करने का अवसर मिल सके। आपको बता दें कि मैहर में नौ दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्रि मेले के लिए प्रशासन एवं पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं,कलेक्टर मैहर ने 12 कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो की तैनाती की है और सभी के साथ सहायक भी तैनात किए गए हैं, आपको बता दें कि मेला में सुरक्षा के लिए दो एडिशनल एसपी और चार डीएसपी तथा 12 इंस्पेक्टर समेत 650 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.