ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रैकर और पर्वतारोहियों को रिस्ट बैंड देने में अभी लगेगा और वक्त, वन विभाग से अनापत्ति की प्रतीक्षा में पर्यटन विभाग

रोमांच के शौकीनों के लिए उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र की चोटियां और ट्रैकिंग रूट हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहे हैं। ट्रैकर और पर्वतारोहियों को जीपीएस युक्त रिस्ट बैंड देने की योजना के आकार लेने में अभी कुछ और वक्त लगेगा।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: उत्तराखंड में ट्रैकर और पर्वतारोहियों को जीपीएस युक्त रिस्ट बैंड देने की योजना के आकार लेने में कुछ और वक्त लगेगा। इस सिलसिले में पर्यटन विभाग को अभी वन विभाग से अनापत्ति मिलने की प्रतीक्षा है। इसके बाद रिस्ट बैंड के विषय को जल्द ही तैयार होने वाली उत्तराखंड ट्रैकिंग एवं हाइकिंग नियमावली में शामिल किया जाएगा। यानी आने वाली नई सरकार इस दिशा में कदम उठाएगी।

रोमांच के शौकीनों के लिए उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र की चोटियां और ट्रैकिंग रूट हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहे हैं। राज्य में 84 चोटियां पर्वतारोहण के लिए खुली हैं, जबकि 42 अन्य नई चोटियों के दरवाजे भी खोले गए हैं। इसके पीछे सरकार की मंशा यहां साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। अभी तक सालभर में औसतन 30 से 32 पर्वतारोहण व ट्रैकिंग अभियान ही होते हैं। इन अभियानों के दौरान कई बार रास्ता भटके ट्रैकर व पर्वतारोहियों को तलाशना कठिन हो जाता है। इसके लिए मशीनरी को नाकों चने चबाने पड़ते हैं।

इस सबको देखते हुए पिछले वर्ष अक्टूबर में पर्यटन विभाग ने पर्वतारोहियों व ट्रैकर को जीपीएस युक्त रिस्ट बैंड देने का निर्णय लिया। इससे जहां इनकी निरंतर लोकेशन मिलती रहेगी, वहीं रास्ता भटकने पर ढूंढना भी आसान होगा। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर के अनुसार पर्वतारोहण व ट्रैकिंग के अभियान वन विभाग के अधीन क्षेत्रों में होते हैं और इसके लिए वही अनुमति जारी करता है। इसे देखते हुए ही वन विभाग से रिस्ट बैंड के मामले में अनापत्ति मांगी गई है। साथ ही उसे इस बारे में सुझाव देने को भी कहा गया है।

सचिव जावलकर ने बताया कि वन विभाग से अनापत्ति मिलने के बाद रिस्ट बैंड को ट्रैकिंग व हाईकिंग नियमावली में शामिल करने से इसकी अनिवार्यता हो जाएगी। रिस्ट बैंड पर्यटन विभाग उपलब्ध कराएगा, इसकी रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रयास ये है कि जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी कर पर्वतारोहियों व ट्रैकर को जीपीएस युक्त रिस्ट बैंड देना प्रारंभ किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.