ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नवरात्रि के पहले दिन माता को चढ़ाया ऐसा चढ़ावा, तलवार से महिला भक्त ने काट डाली अपनी जीभ, मुंह खुला तो…

3 अक्टबूर यानि गुरुवार से नवरात्रि (Navratri 2024) की शुरू हो चुकी है. देवी मां को प्रसन्न करने के 9 दिन भक्त तरह-तरह की तपस्या और उपासना करते हैं. इस बीच मध्य प्रदेश के खरगोन जिले (Khargone) से एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां माता बाघेश्वरी शक्ति धाम के अमृत कुंज में एक महिला ने तलवार से अपनी जुबान यानि जीभ काट डाली. युवती के मुंह से खून की धारा बहने लगी, जिसने भी यह दर्दनाक मंजर देखा वह सहमा जरूर. लेकिन किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की. बल्कि, उसके जीभ काटने पर माता की चुन्नी और गले में फूलों का हार पहनाया.

मामला नवरात्रि के पहले दिन खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सगुर-भगुर स्थित माता बाघेश्वरी शक्ति धाम परिसर का है. जहां सुर्वा गांव की रहने वाली संतोषी नाम की युवती ने अमृत कुंड में जाकर नींबू लगी तलवार से अपनी जुबान काट ली. इतना ही नहीं कुछ लोगों ने इस काम में युवती की मदद भी की. उन्होंने खुद उसको तलवार दी थी. साथ ही वो सामने हाथ जोड़कर ‘जय मैया जय मैया’ के जयकारे भी लगाते नजर आए.

तलवार से जीभ काटने का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि उसकी जुबान से खून बह रहा है और लोग माता के जयकारे लगा रहे हैं. वहीं मौके पर मौजूद देवी भक्तों का कहना है कि यह मैया की सबसे कठिन उपासना है. नवरात्रि पर्व में माता की इससे बड़ी आराधना नहीं हो सकती है. मंदिर में मौजूद लोगों ने बताया कि संतोषी ने पिछले साल भी नवरात्रि में इसी तरह अपनी जीभ काटी थी. तब भी उनका वीडियो वायरल हुआ था.

ऐसी परंपराओं पर कोई रोक नहीं

ऐसे दृश्य आपको विचलित जरूर कर सकते हैं. लेकिन आस्था के नाम पर इस तरह की परम्पराएं खरगोन जिले सहित निमाड मालवा अंचल के ग्रामीण अंचलों में विशेषकर देखी जाती हैं. नवरात्रि के दौरान इस तरह के कई वीडियो वायरल होते है. ग्रामीण अंचलो में शरीर के अंदर देवी आने और जीभ या गला काटने जैसे मामले देखने को मिलते रहते हैं. आस्था के नाम पर निभाई जाने वाली ऐसी परम्पराओं पर निमाड़ अंचल में किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई जाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.