ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिन्दू को दे दिया मुस्लिम महिला का शव, पता चला तो…परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में काटा बवाल

कानपुर के पोस्टमार्टम हाउस में अजीब स्थिति है. यहां शनिवार को एक हिन्दू परिवार को मुस्लिम महिला का शव दे दिया. परिवार के लोग शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले, रास्ते में उन्हें एहसास हुआ कि शव कुछ ज्यादा ही भारी है. शक होने पर चेहरे पर से कपड़ा हटाकर देखा तो लोग हैरान रह गए. शव को वापस लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शिकायत की, लेकिन पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी उल्टा मृत महिला के परिजनों को ही हड़काने लगे.इसके बाद जब परिजनों ने बवाल काटना शुरू किया तो अधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप की और लोगों को शांत कराया.

यह मामला कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस का है. हिन्दू परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि समय रहते मामले का खुलासा नहीं होता तो वह किसी अन्य महिला के शव का दाह संस्कार कर देते. वहीं उनके परिवार की महिला का शव कर्मचारियों ने मुस्लिम परिवार को सौंप दिया था. ऐसे में वह शव ले जाकर दफन कर देते.गनीमत रही कि पोस्टमार्टम हाउस से निकलकर करीब 1 किलोमीटर चलने के बाद शक हुआ तो चेहरे से कपड़ा हटाकर देखा गया और मामले का खुलासा हो सका.

शव भारी होने से हुआ था शक

पीड़ित परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में अनाउंस किया गया कि अनीता के शव का पोस्टमार्टम हो गया है, परिजन अंदर आकर शव ले जाएं. इस सूचना पर परिवार के लोग अंदर गए कर्मचारियों के कहने पर शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए चल दिए. अनीता के पति मनोज के मुताबिक जब गलत शव मिलने का खुलासा हुआ और वह वापस पोस्टमार्टम हाउस आए तो कर्मचारियों ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया. गनीमत रही कि जो उनकी पत्नी का शव मुस्लिम परिवार को दे तो दिया गया था, लेकिन अभी वह लोग शव ले नहीं गए थे.

घर में गिर कर चोटिल हो गई थी महिला

मनोज के मुताबिक उनकी पत्नी फतेहपुर के गाजीपुर स्थित अपने घर में गिर को चोटिल हो गई थी. इसी चोट की वजह से गुरुवार को उनकी मौत हो गई. इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए आया था. संयोग से कानपुर देहात के रसूलाबाद के रहने वाली रेशम की भी मौत हुई थी और शव का भी पोस्टमार्टम हुआ. यहां कर्मचारियों की लारवाही से शव बदल गए थे. उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने सीएमओ कानपुर डॉक्टर आलोक रंजन को शिकायत की तो मामले का निस्तारण हो सका. सीएमओ के मुताबिक अब मामले की जांच कराई जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.