ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मप्र गुजरात राजस्थान की ओर से गुना की इल्हाना खेलेंगी जूडो नेशनल चैंपियनशिप

गुना: गुजरात के बड़ोदा में सम्पन्न हुई सीबीएसई वेस्ट जोन जूडो स्पर्धा में नोडल खेल केंद्र गुना की छात्रा इल्हाना ने सिल्वर पदक जीतकर राष्ट्रीय स्पर्धा में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। इल्हाना की अभूतपूर्व सफलता से गुना जिले के खिलाड़ियों में उत्साह व्याप्त है। इल्हाना पिछले 4 वर्षों से गुना जूडो एसोसिएशन में कोच गौरव प्रताप सिंह चौहान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं। वेस्ट जोन प्रतियोगिता के अंडर-17 ग्रुप माइनस 52 केजी वजन वर्ग में भाग लेते हुए इल्हाना सिल्वर मैडल जीतकर गुना लाई हैं।

बता दें कि वेस्ट जोन में मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात और राजस्थान की टीमें भी प्रतिनिधित्व करती हैं। इल्हाना की उपलब्धि पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एचएन जाटव, नोडल प्रभारी मनोज शर्मा, क्राईस्ट स्कूल के प्राचार्य सेबी जोश, खेल प्रशिक्षक सचिन सक्सेना, जूडो एसोसिएशन के सचिव सुनील शर्मा सहित खेल अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं और राष्ट्रीय स्पर्धा में भी पदक जीतने की उम्मीद जताई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.