ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेल मंत्री से सिंधिया बोले ग्वालियर से कोटा तक बुलेट ट्रेन की रफ्तार में लाइन पहुंचाएं

मुरैना। सात महीने से प्रतिक्षा कर रहे कैलारस रेलवे स्टेशन पर रविवार को आखिर मेमू ट्रेन पहुंच ही गई। ट्रेन को जौरा अलापुर स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाई।

ट्रेन दोपहर एक बजे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े हुए थे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि इस रेल लाइन परिवर्तन का भूमिपूजन उन्हाेंने कांग्रेस में केंद्रीय मंत्री रहते किया था, लेकिन इसके बजट आवंटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 2014 में किया गया।

उन्होंने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से भी कहा कि आपके काम की ट्रेन शताब्दी, वंदेभारत, गतिमान की तरह नहीं चलती, आपकी ट्रेन बुलेट की तरह चलती है। इसलिए ग्वालियर से श्योपुर तक नहीं बल्कि कोटा तक पहुंचाई जाए। कार्यक्रम के दौरान सिंधिया व नरेंद्र सिंह तोमर मेमू ट्रेन में सवार होकर कैलारस तक गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.