ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दलित के किचन में पहुंचे राहुल गांधी, मिलकर बनाया फिर साथ खाया, शेयर किया VIDEO

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक दलित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उनके साथ किचन में खाना बनाया और जाति और भेदभाव जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की. अजय तुकाराम सनदे जी और उनकी पत्नी अंजना तुकाराम सनदे जी से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं. राहुल ने ट्वीट कर कहा कि जैसा शाहू पटोले जी ने कहा कि दलित क्या खाते हैं, कोई नहीं जानता.

राहुल ने कहा कि वो क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं और इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इस जिज्ञासा के साथ, मैंने अजय तुकाराम सनदे जी और अंजना तुकाराम सनदे जी के साथ एक दोपहर बिताई. उन्होंने कोल्हापुर, महाराष्ट्र में मुझे अपने घर सम्मान के साथ बुलाकर रसोई में हाथ बंटाने का मौका दिया. हमने मिलकर चने के साग की सब्जी ‘हरभऱ्याची भाजी’ और बैंगन के साथ तुवर दाल बनाई.

राहुल ने जाति और भेदभाव के मुद्दों पर की चर्चा

उन्होंने आगे कहा कि पटोले जी और सनदे परिवार के जाति और भेदभाव के निजी अनुभवों पर बात करते हुए, हमने दलित खानपान के प्रति जागरूकता की कमी और इस संस्कृति के डॉक्यूमेंटेशन के महत्व पर चर्चा की. बहुजनों को हिस्सेदारी और अधिकार संविधान देता है और उस संविधान की रक्षा हम करेंगे लेकिन समाज में सभी की सच्ची समावेशिता और समानता तभी संभव होगी जब हर एक भारतीय दिल में भाईचारे की भावना के साथ प्रयास करे.

देश में 90 % दलित पर उसकी बात नहीं होती- राहुल

राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी के मूर्ति का अनावरण किया था. इसके साथ ही उन्होंने संविधान सम्मान सम्मलेन को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि जिनके हाथ में हुनर है, उनके बारे में बात ही नहीं होती. दलितों का जो बचा खुचा इतिहास है शिक्षा व्यवस्था में उसे भी मिटाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस देश में 90 फीसदी दलित है, लेकिन 90 फीसदी लोगों के लिए दरवाजे बंद है. आप कहीं भी देख लीजिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.