ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छतरपुर में हत्या के प्रयास के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, अब तक 8 आरोपियों को भेजा गया जेल

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अगस्त महीने में थाना कोतवाली में फौलादी कलम तिराहा पर एक 13 वर्षीय बालक के गोली लगने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, बालक को शीघ्र ही चिकित्सालय पहुंचाया गया। आरोपियों द्वारा फरियादी आदिल व उसके साथियों से विवाद कर फायरिंग करने से वहां से गुजर रहे बालक के पैर में गोली लगी थी। हत्या का प्रयास करने वाले 8 नामजद आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं अपराध कायम किया गया था।

 थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में सम्मिलित 6 आरोपी मनु सिंह उर्फ अक्षय राजा बुंदेला, तहजीब खान, भूरा खान, ऋतुराज परमार, बिट्टू मिश्रा, हर्षित शर्मा उर्फ बच्चू निवासी छतरपुर को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना में सम्मिलित अन्य की तलाश जारी थी। थाना कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी जुल्फी उर्फ तौसीब खान पिता निसार निवासी टोरिया मोहल्ला छतरपुर, ध्रुव उर्फ यशकुमार कड़ा पिता अरुण कुमार को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया। आरोपी जुल्फी खान से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा, खाली खोखा कारतूस जप्त किया गया।

हत्या के प्रयास में शामिल आरोपी जुल्फी खान द्वारा साथियों के साथ ग्राम सौरा में तालाब के पास अवैध हथियार लहराकर मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था। थाना ओरछा रोड़ में अपराध पंजीबद्ध हुआ था। साथ ही इसके विरुद्ध हत्या का प्रयास, मारपीट एवं अवैध हथियार संबंधी 4 अपराध व पूर्व में गिरफ्तार तहजीब खान के विरुद्ध हत्या का प्रयास, मारपीट एवं छेड़छाड़ के 3 अपराध दर्ज हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.