ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुष्कर्म के आरोपित भोला अहिरवार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर। छतरपुर जिले के मोराहा गांव में दुष्कर्म के मामले के आरोपित भोला अहिरवार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसे लेकर एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। गोली कांड की घटना के बाद आरोपित ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक मैसेज डाला था जिसमें लिखा था कि मैं यहां बैठा हूं और एसपी साहब पुलिस आकर मुझे पकड़ ले।

जहां पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां गोली चलने की आवाज आई और उसका शव बरामद हुआ है। आरोपित भोला अहिरवार ने अपनी फेस बुक आईडी पर लिखा था कि दुष्कर्म के मामले में उसको फंसाया गया है। यह पूरा गांव जानता है। पुलिस ने पैसे लेकर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा पोक्सो एक्ट का दर्ज किया है। उसने एसपी को अपनी लोकेशन भी भेजी थी उसने अपना पता बताया था कि वह सिद्ध बाबा पूछी वाली पहाड़ी के पास बैठा है।

मामले को लेकर एसपी अगम जैन ने बताया कि उसके द्वारा लोकेशन भेजी गई थी लोकेशन के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। आत्महत्या की घटना के बाद मौके पर डीआईजी ललिता के बार सहित अन्यथनों की पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

आपको बता दें कि छतरपुर जिले के मोरहा गांव में दुष्कर्म के आरोपित रहे भोला अहिरवार ने सोमवार को पीड़िता के घर में घुसकर तीन लोगों को गोली मारी थी जिसमें पीड़िता सहित उसका चाचा और दादा शामिल थे। गोलीकांड की घटना में दादा की मौके पर ही मौत हो गई थी और पीड़िता और उसका चाचा अस्पताल में भर्ती हैं। उसके दूसरे दिन मंगलवार को आरोपित ने खुद में की आत्महत्या जैसी घटना को अंजाम दे दिया। मामले की और क्या हकीकत है यह पुलिस जांच में सामने आएगा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.