ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में अकेले लड़ेगी आम आदमी पार्टी… INDIA गठबंधन पर दिखने लगा हरियाणा नतीजों का असर

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव के नतीजों का असर अब दूसरे राज्यों में भी दिखने लगा है. दिल्ली विधानसभा के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ेगी. पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, हम दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे. एक तरफ अति आत्मविश्वास वाली कांग्रेस है और दूसरी तरफ अहंकारी बीजेपी है.

कक्कड़ ने कहा कि आप दिल्ली में अपने 10 साल के शासनकाल के दौरान किए गए काम के नाम पर चुनाव लड़ेगी. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी ने 10 साल में जो काम राजधानी में किए हैं, उन्हीं के नाम पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस को हरियाणा चुनाव में मिली हार को लेकर तंज करते हुए उसे अति आत्मविश्वासी करार दिया और बीजेपी को अहंकारी पार्टी बताया.

क्या हैं बयान के मायने

चुनाव नतीजों के अगले दिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का यह बयान दिखाता है कि पार्टी दिल्ली में गठबंधन को लेकर कोई गुंजाइश नहीं रखना चाहती. हरियाणा के चुनाव में आप चाहती थी कि गठबंधन हो लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़े, जिसका नुकसान दोनों को उठाना पड़ा. एक तरफ जहां कांग्रेस राज्य में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद बहुमत से दूर रह गई, वहीं आप राज्य में अपना खाता खोलने में असफल रही.

चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन बात नहीं बनी. आप राज्य में 7-10 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस इतनी सीटें देने को तैयार नहीं थी. राज्य की कांग्रेस इकाई गठबंधन के खिलाफ थी जिसके कारण लंबी बातचीत के बावजूद गठबंधन नहीं हो पाया.

दिल्ली में जल्द ही चुनाव होने हैं. पिछले 10 साल से केंद्र शासित प्रदेश में आप का शासन है. पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित सभी बड़े नेता शराब घोटाले में जमानत पर बाहर आ चुके हैं. केजरीवाल मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर पूरी तरह पार्टी को समय दे रहे है. इससे पार्टी को उम्मीद है कि आने वाले चुनाव में बिना गठबंधन के ही जीत जाएगी.

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के गठबंधन से मना करने से भी पार्टी नाराज है. लोकसभा का चुनाव दोनों पार्टियों ने मिलकर लड़ा था, लेकिन खास फायदा नहीं हुआ. बीजेपी ने प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.