ब्रेकिंग
भोपाल में सिटी बस में घुसकर कंडक्टर से अड़ीबाजी, विरोध करने पर छुरी से हमला कल्याणी मिश्रा के लोकगीतों से सुरमयी हुई राजधानी भोपाल की शाम, जनजातीय संग्रहालय में लोककंठ उत्सव सावधान! सरकारी योजना के नाम पर फ्रॉड, लिंक पर क्लिक करते ही किसान के खाते से 11 लाख साफ इंदौर में गरबा में जा रही बच्ची से छेड़छाड़, एक अन्य युवती से दुष्कर्म दमोह से जबलपुर आ रही बस ट्रैक्टर - ट्रॉली में घुसी, 20 से ज्यादा लोग घायल छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत मुरैना के सुमावली टप्पा तहसील में रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा MP में रेल हादसे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश ! ट्रैक पर मिला लोहे का रॉड जबलपुर में तालाब में मिला छात्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका MP के छोटे से गांव की टीवी स्टार चाहत पांडे Big Boss में बिखेरेंगी जलवे, Salman Khan ने मंच पर किया ...

कल्याणी मिश्रा के लोकगीतों से सुरमयी हुई राजधानी भोपाल की शाम, जनजातीय संग्रहालय में लोककंठ उत्सव

भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। रविवार 06 अक्टूबर को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन हुआ। मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय में लोकगीतों पर आधारित कार्यक्रम ‘लोककंठ’ का आयोजन किया गया। जिसमें बघेली लोकगायिका कल्याणी मिश्रा सहित कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

लोककंठ – मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय में लोकगीतों पर आधारित कार्यक्रम ‘लोककंठ’ का आयोजन किया गया। शाम साढ़े छह बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में बघेली, निमाड़ी, मालवी और बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। रीवा जिले से आईं बघेली लोकगायिका कल्याणी मिश्रा ने अपनी लोकगीतों से समा बांध दिया। नवरात्रि के अवसर पर उन्होंने कई प्रसिद्ध देवीगीत प्रस्तुत किए।

छायाचित्र प्रदर्शनी – जीपी बिड़ला संग्रहालय में नवरात्र पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। पुरातात्विक संदर्भों में वर्णित देवी शक्तियों में नवदुर्गा के छायाचित्रों की कृतियां कलाकार पुनिता मालविया, अंकिता रस्तोगी, रिचासिंह, अनिता सिंह, प्रिर्या मौर्या, ट्विंकल सक्सेना, डॉ. ज्योति सेठ, नेहा जैन हर्षिता यदुवंशी के साथ शिवम नामदेव ने तैयार की हैं। इस प्रदर्शनी को सुबह 11 से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।

चित्र प्रदर्शनी – मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड चित्रकार संतोषी श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी सजाई गई है। इस 54वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी को दोपहर 12 से रात 08 बजे तक देखा जा सकता है।

खादी उत्सव – मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा भोपाल हाट में 8 अक्टूबर तक खादी उत्सव-2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस खादी उत्सव में एक ही परिसर में देश के विभिन्न राज्यों के खादी तथा ग्रामोद्योग के उत्पाद उपलब्ध हैं। साथ ही यहां प्रतिदिन शाम को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हो रहा है। समय दोपहर 01 से रात 10 बजे तक है।

चायनामा – आर्ट स्पेस वाय द स्मार्ट लिविंग कॉप, विद्यानगर में प्रसिद्ध कवि प्रयाग शुक्ल एवं चार युवा आर्टिस्टों के साथ चायनामा में जीवन एवं कला संवाद होगा।समय शाम चार बजे से है।

अभिनय कार्यशाला – हम थियेटर ग्रुप द्वारा प्रस्तुतिपरक अभिनय कार्यशाला का आयोजन मायाराम सुरजन भवन में किया जा रहा है। 45 दिवसीय कार्यशाला में फिजिकल एक्सरसाइज, बॉडी मूवमेंट,वाइस माड्यूलेशन, इंप्रोवाइजेशन, स्पीच, मेकअप और डायरेक्टर आदि का प्रशिक्षण देकर नाटक तैयार किया जाएगा। समय शाम छह बजे से है।

सैन्य फिल्म प्रदर्शन – शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर सैन्य फिल्म ‘हीरोज ऑफ द स्काई’ का प्रदर्शन शाम पांच बजे से किया जाएगा। यह फिल्म वायु सैनिकों के पराक्रम पर केंद्रित है।

भास नाट्य समारोह – भारत भवन में भास महिमा पर एकाग्र नाट्य समारोह में रामायण-महाभारत और भास का रंगमंच विषय पर वैचारिक सत्र सुबह 11 बजे से होगा। इसके अलावा शाम सात बजे से नाटक मंचन किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.