ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रतन टाटा का महाराष्ट्र में राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक

भारत के बड़े उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार को दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. रतन टाटा पिछले काफी समय से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. इसी बीच अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें ICU में भर्ती किया गया था. अब पूरा देश उनके निधन से शोक में है. पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि भारत का कोहिनूर नहीं रहा. हमसे बिछड़ गया है. रतन टाटा जी हमारे बीच नहीं रहे हैं. यह पूरे देश के लिए एक दुखद घटना है. इतने बड़े मुकाम पर पहुंचने के बाद भी वह जमीन से जुड़े रहते थे. उन्होंने देश सेवा की है. उनके रिश्तेदारों ने कहा है कि उनके पार्थिव शरीर को लोगों के सम्मान के लिए गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दक्षिण मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में रखा जाएगा.

एक दिवसीय राजकीय शोक

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह भी कहा कि राज्य में एक दिवसीय राजकीय शोक भी रखा गया है. उन्होंने बताया कि गुरुवार को महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय तिरंगा आधा झुका रहेगा. इस दिन राज्य में कोई मनोरंजन कार्यक्रम भी नहीं होगा. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा. महाराष्ट्र के सीएम के साथ-साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राज्य में एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा जी के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है.”

खो गया देश का अनमोल रतन

यही नहीं एकनाथ शिंदे ने एक्स पर भी रतन टाटा के निधन पर दुख जताया और लिखा,”खो गया देश का अनमोल रतन, रतनजी टाटा नैतिकता और उद्यमशीलता के अपूर्व और आदर्श संगम थे. लगभग 150 सालों की उत्कृष्टता और अखंडता की परंपरा वाले टाटा ग्रुप की कमान सफलतापूर्वक संभालने वाले रतनजी टाटा एक जीवित लीजेंड थे. उन्होंने समय-समय पर जिस निर्णय क्षमता और मानसिक दृढ़ता का परिचय दिया, उससे टाटा समूह एक अलग औद्योगिक ऊंचाइयों पर पहुंचा. मैं, उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.