ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बहराइच: मुर्गी फार्म में 3 दलित बच्चों का सिर मुंडवाया, कालिख पोत चेहरे पर लिखा चोर… मच गया बवाल

उत्तर प्रदेश के बहराइच में उस वक्त बवाल मच गया जब तीन दलित बच्चों के साथ बदसलूकी की गई. चोरी के शक में तीनों बच्चों को मुर्गी फार्म ले जाया गया. वहां उस्तरे से तीनों का सिर मुंडवाकर उनके चेहरे पर कालिख पोत दी. फिर चेहरे पर चोर लिख दिया. उसके बाद मासूमों के हाथ पैर बांधकर उन्हें खूब पीटा और पूरे गांव में घुमाया. तीनों बच्चे दबंगों के सामने रहम की गुहार लगाते रहे. लेकिन दबंगों को उन पर तरस न आया. न ही गांव के किसी व्यक्ति ने उन्हें बचाने की हिम्मत की.

मामला नानपारा के ताजपुर टेडिया गांव का है. बात पुलिस तक पहुंची तो इस पर एक्शन लिया गया. पुलिस ने बच्चों के साथ बदसलूकी करने वाले तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है.

जानकारी के मुताबिक, ताजपुर टेडिया गांव के रहने वाले नाजिम के फार्म हाउस से गेहूं और गंडासा चोरी हो गया था. उसने अपने दोस्त कासिम और इनायत को फार्म हाउस पर बुलाया. चोरी के शक में गांव के 3 बच्चों को जबरन उठाकर मुर्गी फार्म हाउस ले गए. उन्हें लात-घूसों से पीटा. फिर तीनों के हाथ रस्सी से बांध दिए. बच्चों के मुंह पर कालिख पोत दी. आधा सिर मुंडवा दिय और पूरे गांव में घुमाया.

इसलिए झूठा आरोप लगाकर पीटा

बच्चों के घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो वो बी वहां पहुंच गए. हाथ जोड़कर बच्चों को दबंगों के चंगुल से छुड़ाया. बच्चों की उम्र 10 से 14 साल के बीच बताई जा रही है. बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया- बच्चों ने मुर्गी फार्म पर एक साल तक काम किया था. 5 दिन पहले ही काम छोड़ दिया था. इससे नाराज होकर संचालकों ने चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए बच्चों के साथ घटना को अंजाम दिया. नानपारा के CO ने बताया- परिजनों की शिकायत पर SC-ST में मुकदमा दर्ज किया गया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.