ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

न खिड़की का कांच टूटा न छत में आई दरार, आकाशीय बिजली गिरने से खंडित हुआ शिवलिंग, रहस्य से लोग हुए परेशान

बुदनी  : मध्य प्रदेश के बुदनी जिले में बुधवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर का शिवलिंग क्षतिग्रस्त हो गया।  मामला क्षेत्र के भेरुंदा जनपद क्षेत्र के प्रसिद्ध नर्मदा घाट नीलकंठ में मां नर्मदा व कौशल्या त्रिवेणी संगम पर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर का है।

मंदिर के पास में ही अनुष्ठान कर रहे ब्राह्मणों ने बताया कि हमें सिर्फ तेज प्रकाश दिखाई दिया और आकाशीय बिजली गिर गई। जब शिवलिंग देखा तो चटक हुआ नजर आया। सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा ओर जांच की गई। वही अनुष्ठान कर रहे लोगों ने बताया कि तेज बारिश हो रही, इस दौरान एक चमकती रोशनी दिखाई दी। देखा तो शिवलिंग खंडित हो गया।

वही कई लोगों का मानना है कि आकाशीय बिजली ने मंदिर में प्रवेश कहां से किया, यह एक रहस्य बना हुआ है। क्योंकि आकाशीय बिजली कहां से आई, इसका कोई प्रमाण नहीं है, ना तो मंदिर के छत में किसी स्थान पर कोई छेद है, जहां से बिजली अंदर आई हो ओर ना ही खिड़की पर लगे कांच को कोई नुकसान हुआ है। लेकिन शिवलिंग पर पड़ी दरार एक रहस्य बनी हुई है।

वही कुछ लोगों का मानना है कि मंदिर की शिखर पर लगे त्रिशूल ने तड़ित चालक का काम किया हो जिससे आकाशीय बिजली मंदिर में प्रवेश कर गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.