ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गायत्री मंत्र के पाठ से स्वागत, रामलीला का मंचन…ऐसे हुई प्रधानमंत्री मोदी के लाओस दौरे की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाओस दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री यहां आसियान भारत समिट और पूर्वी एशिया समिट में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 1 बजे लाओस की राजधानी वियनतियाने पहुंचे, एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया वहीं लाओस के गृह मंत्री विलेवॉन्ग बौद्धाखम ने पीएम का स्वागत किया.

लाओस दक्षिण पूर्व एशिया का एक छोटा-सा देश है लेकिन रणनीतिक तौर पर यह भारत के लिए विशेष महत्व रखता है. भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और पीएम मोदी के ‘सागर’ विजन के लिए लाओस प्रमुख स्तंभ है.

लाओस में गायत्री मंत्र के पाठ से स्वागत

प्रधानमंत्री के दौरे की बात करें तो लाओस में पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया. पीएम मोदी ने X पर एक वीडियो साझा किया है इसमें सैकड़ों भारतीय समुदाय के लोग गर्मजोशी से उनका स्वागत करते दिख रहे हैं. पीएम ने लिखा है कि भारतीय समुदाय का उत्साह दिखाता है कि वह अपनी जड़ों से कितनी गहराई से जुड़े हैं. उन्होंने लिखा के लाओस के स्थानीय लोगों का हिंदी बोलना और बिहू डांस करना भी आनंदित करता है. इस दौरान भारतीय और स्थानीय लोगों ने पीएम के सामने गायत्री मंत्र का पाठ भी किया जिसे वीडियो में सुना जा सकता है.

बौद्ध धर्म और रामायण लाओस और भारत की साझा संस्कृति और विरासत का हिस्सा हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं के आशीर्वाद समारोह में हिस्सा लिया. पीएम ने बौद्ध भिक्षुओं के सम्मान और आशीर्वाद के लिए आभार भी जताया.

वात फोऊ मंदिर के संरक्षण पर प्रदर्शनी देखी

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक वात फोऊ मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण और संरक्षण पर प्रदर्शनी देखी. इस मंदिर परिसर का संरक्षण भारत की पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किया गया है. यह UNESCO की वैश्विक विरासतों में से एक है. पीएम मोदी ने इसे सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करने की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा है कि भारत लाओस के साथ काम करके काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

वात फोऊ मंदिर परिसर के अलावा कई ऐतिहासिक स्थलों का पुनर्निर्माण और संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एजेंसी करती है. भारत और लाओस के बीच कई दशक पुराने मजबूत संबंध हैं. लाओस में बौद्ध आबादी काफी ज्यादा है, लिहाजा साझा विरासत और संस्कृति भी संबंधों को गहरा करती है.

रॉयल थियेटर में रामलीला का मंचन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि साझा विरासत और संस्कृति दोनों देशों को करीब ला रही है. नवरात्रि के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने यहां रामलीला का मंचन भी देखा.

पीएम मोदी ने लाओस के प्रतिष्ठित रॉयल थियेटर ऑफ लुआंग प्रबांग में लाओ रामायण के एक एपिसोड फलक फालम की प्रस्तुति देखी. पीएम मोदी ने रामलीला का मंचन करने वाले कलाकारों से मुलाकात कर उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई, इस दौरान उनके साथ कई अधिकारी भी मौजूद रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.