ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नवरात्रि पर नव दुर्गा समिति ने दुल्हन की तरह सजाई मस्जिद, बोहरा समाज ने श्रद्धालुओं को बांटी प्रसादी, माता से लगाई अर्जी

गुना : गुना शहर में नवरात्रि महोत्सव के दौरान माता रानी की भक्ति, आराधना के बीच गंगा-जमुनी तहजीब और साम्प्रदायिक एकता की मिसाल भी देखने को मिली है। दुर्गा अष्टमी के मौके पर माता रानी की विदाई बेला से ठीक पहले जब शहर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा तो शिया दाऊदी बोहरा समाज ने भक्तों का जोरदार स्वागत किया। समाज की ओर से बोहरा मस्जिद चौक पर स्टॉल लगाई गई, जहां श्रद्धालुओं का हलवा और पानी के पाऊच प्रसादी के रूप में बांटे गए।

बोहरा मस्जिद के समीप लगाई गई चौमुखी दुर्गा प्रतिमा के साथ ही आयोजक संकटमोचन नवदुर्गा समिति ने पूरी बोहरा मस्जिद को भी विद्युत प्रकाश व्यवस्था के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया। जिससे आयोजन स्थल के मनोरम दृश्य की भव्यता में चार चांद लग गए।

बोहरा समाज के प्रसादी वितरण में तमाम राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंचे, जिन्होंने शिया दाऊदी बोहरा समाज द्वारा हर साल पेश की जा रही साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल की सराहना की। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि गुनावासियों की परम्परा एक-दूसरे के त्यौहारों में सहभागी बनने की रही है। इसी का अनुसरण करते हुए उन्होंने स्टॉल लगाई और श्रद्धालुओं को प्रसादी बांटी है। समाज द्वारा माता रानी से अर्जी लगाई कि गुना की सांस्कृतिक विरासत कायम रहे और साम्प्रदायिक सद्भाव के दृष्टिकोण से जिला दुनियाभर में मिसाल बनकर उभरे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.