ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुल्तान टेस्ट में क्यों हुई पाकिस्तानी टीम की बदनामी? ये 5 वजह जान लेंगे तो नहीं होगी हैरानी

मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान की शर्मनाक हार हुई है. इंग्लैंड ने पारी और 47 रन से पाकिस्तान को हराया. इस तरह पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाकर पारी से हारने वाली पाकिस्तान पहली टीम बन गई है. जिस मैच में पाकिस्तान की मंशा सिर्फ ड्रॉ कराने की थी उसमें भी इंग्लैंड ने दो सेशन रहते हुए जीत हासिल कर ली. इसके साथ ही पाकिस्तान के लिए अपने घर पर जीत का इंतजार और भी लंबा हो गया. पाकिस्तान में खेला गया ये लगातार 11वां टेस्ट मैच है, जिसमें मेजबान टीम को जीत नसीब नहीं हो पाई है. पूरे साढ़े तीन साल से भी ज्यादा वक्त हो गया है. सवाल ये है कि मुल्तान टेस्ट में आखिर पाकिस्तान का ऐसा हश्र क्यों हुआ?

मुल्तान टेस्ट के नतीजे से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान की टेस्ट टीम इस वक्त कितना खराब खेल रही है. पहली पारी में पांच सौ से ज्यादा रन जोड़ने वाले बल्लेबाज़ों ने दूसरी पारी में जिस तरह घुटने टेके उससे हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है. कुल मिलाकर ये पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास का काला दिन है. पहले बांग्लादेश और अब इंग्लैंड ने उसे घर में धोया है. आपको बताते हैं कि वो 5 वजहें क्या हैं, जिसके चलते पाकिस्तान का बेड़ा गर्क हुआ.

पाकिस्तान की साजिश का पता चल गया

इंग्लैंड ने मैच शुरू होते ही समझ लिया कि पाकिस्तान की टीम ने क्या साजिश की है. पाकिस्तान की चाल ये थी कि फ्लैट विकेट बनवाया जाए और मैच को ड्रॉ कराने के इरादे से बल्लेबाजी की. इसके बाद इंग्लैंड ने मुल्तान में पाकिस्तान की टीम को जो मुंहतोड़ जवाब दिया उसके लिए उन्होंने बकायदा हिम्मत दिखाई. इसी हिम्मत के दम पर इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान की साजिश को नाकाम किया. इंग्लैंड की टीम ने टेस्ट क्रिकेट में वनडे जैसी बल्लेबाजी की और 5 से ज्यादा की रन रेट से बल्लेबाजी करके 800 से ज्यादा रन जोड़ दिए. पाकिस्तान को अंदाजा ही नहीं था कि इस तरह का पलटवार होगा. लिहाजा उसे बांग्लादेश के बाद इंग्लैंड से भी घर में हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने पिछले पाकिस्तान दौरे में भी 3-0 से जीत दर्ज की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.