ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्र सरकार की नजर अपराधियों पर नहीं हमारी गतिविधियों पर है… बाबा सिद्दीकी मर्डर पर ठाकरे-पवार का हमला

एनसीपी (अजित पवार) गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर सियासत तेज हो गई है. शिवसेना के चीफ उद्धव ठाकरे और एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने बाबा सिद्दीकी के मर्डर को लेकर शिंदे सरकार पर हमला बोला है. उद्धव ठाकरे ने कहा, महाराष्ट्र सरकार की नजर अपराधियों पर नहीं हमारी गतिविधियों पर है.

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की देर रात बांद्रा में हत्या हुई. जिस समय वो अपने बेटे और कांग्रेस के विधायक जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से घर के लिए निकले तभी उन पर फायरिंग की गई. 3 शूटर्स ने उन को गोलियां मारी. इसी के बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका.

उद्धव-पवार ने किया हमला

बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, चाहे बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी हो या रेप आरोपी अक्षय शिंदे का एनकाउंटर हो, इस सरकार के हर काम पर संदेह उठाया जा रहा है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के फौरन बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया और 1 आरोपी की अभी भी तलाश की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा, हमें यकीन नहीं है कि गिरफ्तार किए गए ये आरोपी कौन हैं. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, महाराष्ट्र सरकार की नजर अपराधियों पर नहीं हमारी गतिविधियों पर है.

सीएम चेहरे को लेकर क्या कहा?

महाराष्ट्र में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राज्य में नवंबर के महीने में चुनाव हो सकते हैं. इसी के चलते सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है. विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी चीज होती है सीएम फेस का ऐलान. इसी को लेकर महाविकास अघाड़ी ने अपने गठबंधन के सीएम फेस के ऐलान को लेकर कहा, महायुति को पहले उनके सीएम चेहरे का ऐलान करने दीजिए, उसी के बाद हम भी अपने मुख्यमंत्री फेस का ऐलान करेंगे.

मुख्यमंत्री चेहरे के ऐलान को लेकर एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने कहा, उद्धव ठाकरे ने सीएम के चेहरे के बारे में जो कुछ भी कहा वह बिल्कुल सही है और यही होगा. शरद पवार ने शिंदे सरकार पर हमला करते हुए कहा, माझी लड़की बहिन योजना धोखा थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.