ब्रेकिंग
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा! उग्रवादियों ने एक गांव पर की बमबारी प्रियंका गांधी 23 को दाखिल करेंगी नामांकन, वायनाड से लड़ रहीं चुनाव महाराष्ट्र चुनाव के लिए RSS ने बनाया मास्टर प्लान, हिंदुत्व समेत इन मुद्दों पर जोर जमीन के लिए खूनी खेल! पड़ोसियों ने दो भाइयों की धारदार हथियार से की हत्या, परिवार का आरोप- पुलिस बनी... बिहार: वैशाली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 2 की मौत इजराइल पर हिजबुल्लाह का काउंटर अटैक, 7 मिनट में दागीं 60 मिसाइलें हैंडपंप के बाद आ रही है पंखा उखाड़ू फिल्म, सनी देओल की हवा में सब उड़ जाएंगे! 12 साल बाद भारतीय क्रिकेट में हुआ ऐसा, शतक से 1 रन दूर रह गए ऋषभ पंत बीवी की मेहंदी से लेकर गहने के शौक तक… करवाचौथ पर ऐसे होता है 22 हजार करोड़ का कारोबार 6G से AI तक, इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इन कंपनियों ने शोकेस की नई Technologies

मौसम की खराबी से एक माह में 40 उड़ानें लेट, मुंबई उड़ान 11 घंटे लेट हुई

भोपाल। मौसम की खराबी के कारण पिछले एक माह से उड़ानें समय से नहीं चल पा रही हैं। दिल्ली और मुंबई में वर्षा का असर उड़ानों की समय सारिणी पर पड़ रहा है। सितंबर माह में तो उड़ानें एक से 11 घंटे तक देर से पहुंचीं। एक दिन तो रात की उड़ान सुबह पहुंची। यात्रियों को परेशान होना पड़ा। अब मौसम ठीक हो रहा है। ऐसे में हवाई यातायात सामान्य होने की उम्मीद बंधी है।

आमतौर पर अगस्त माह में सबसे अधिक बार उड़ानें निरस्त एवं लेट होती हैं लेकिन इस बार सितंबर माह में सबसे अधिक बार उड़ानें देरी से पहुंची। पिछले एक माह में करीब 40 उड़ानें समय पर भोपाल नहीं पहुंच सकीं। इनमें इंडिगो की दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद एवं रायपुर उड़ान शामिल है। एयर इंडिया की दिल्ली एवं मुंबई उड़ान भी कई बार देर से पहुंची।

11 घंटे लेट होने का रिकार्ड बना

इस बार सितंबर माह में रात की उड़ान दूसरे दिन सुबह आने का रिकार्ड भी बना। इंडिगो की मुंबई उड़ान संख्या 6-ई 397 गत 26 सितंबर को 11 घंटे से अधिक विलंब से पहुंची। यह उड़ान आमतौर पर रात्रि 9.15 बजे भोपाल आती है। मुंबई में वर्षा एवं तेज हवाओं के कारण यह उड़ान दूसरे दिन सुबह करीब 8.35 बजे भोपाल पहुंची। कई यात्रियों को यात्रा निरस्त करानी पड़ी थी। अक्टूबर माह में मौसम ठीक हो रहा है इसके बावजूद कुछ उड़ानें डेढ़ घंटे तक विलंब से पहुंच रही हैं।

दिल्ली, मुंबई से तय होती है टाइमिंग

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि भोपाल का मौसम सही होने के बावजूद कई बार उड़ानें विलंब से पहुंचती हैं, इसका मुख्य कारण दिल्ली एवं मुंबई का मौसम खराब होना है। कई उड़ानें इन दो शहरों से होकर दूसरे शहरों की ओर जाती हैं। उड़ानें की टाइमिंग दिल्ली-मुंबई से ही तय होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.