ब्रेकिंग
वाराणसी: ज्ञानवापी के 33 साल पुराने मूलवाद मामले में बहस पूरी, 25 अक्टूबर को आएगा फैसला बगावत भी बड़ी, MLA भी ज्यादा फिर सियासी सौदा करने में एकनाथ शिंदे से क्यों पिछड़ जाते हैं अजित पवार? बारिश की अब भारत से ज्यादा न्यूजीलैंड पर होगी मेहरबानी, सरफराज खान ने पलट दी बाजी! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले क्या बहराइच के आरोपियों का घर गिराया जा सकता है? भारत ने लेबनान की मदद में बढ़ाया हाथ, भेजी जा रही 33 टन मेडिकल सामग्री 3 दिवसीय दौरे पर UAE जाएंगे महानआर्यमन सिंधिया, इंडियन पीपल फोरम के यूथ चैप्टर की करेंगे अध्यक्षता चिता नहीं, खोदते हैं गड्ढा, फिर उसी पर करते हैं स्नान… ऐसे होता है बिश्नोई समाज में शवों का अंतिम सं... न पटाखे जले, न ही आई धुंध… फिर कैसे 400 के पार हो गया दिल्ली का AQI? पुलिस की स्पेशल यूनिट, फास्ट ट्रैक कोर्ट… बाल विवाह रोकने के लिए SC ने जारी की गाइडलाइन महाकाल मंदिर में VIP नियमों का उल्लघंन, CM शिंदे के बेटे ने किया गर्भगृह में प्रवेश

किशोर कुमार की समाधि पर सजी सुरों की महफिल, दूर-दूर से आए प्रशंसक

खंडवा : किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर रविवार को उनका समाधि स्थल मधुर गीतों से गूंज उठा। सुरों की महफिल ऐसी सजी की जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी तक खुद को गाने से नहीं रोक पाए। महापौर अमृता यादव, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह और एसपी मनोजकुमार राय ने किशोर दा को स्वारांजलि दी।

यहां महाराष्ट्र, कोलकाता सहित अन्य मध्य प्रदेश से भी किशोर प्रशंसक आए और उन्होंने अपने अंदाज में किशोर कुमार को गीतों से श्रद्धांजलि दी। सुबह दस बजे से किशोर कुमार की समाधि पर गीतों की प्रस्तुति शुरू हो गई थी। यहां नगर निगम ने किशोर कुमार की समाधि को फूलों से सजाया। उन्हें दूध जलेबी का भोग भी लगाया। इधर शहर में भी अलग अलग क्षेत्रों में किशोर कुमार के प्रशंसकों ने आयोजन किए।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किशोर कुमार अलंकरण समारोह आज शहर में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में फिल्म निदेशक राजकुमार हिरानी को अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर होने वाले इस आयोजन में पार्श्व गायक नीरज श्रीधर आर्केस्ट्रा के साथ गीतों की प्रस्तुति देंगे।

किशोन नाइट कार्यक्रम

पुलिस लाइन ग्राउंड पर शनिवार को किशोर कुमार अलंकरण की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। यहां आयोजन के लिए मंच तैयार किया गया है। वहीं, आयोजन स्थल पर करीब 500 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। रविवार को शाम सात बजे यहां किशोर नाइट कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

इसी कार्यक्रम में फिल्म निदेशक और पटकथा लेखक राजकुमार हिरानी को किशोर कुमार अलंकरण दिया जाएगा। संस्कृति विभाग की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव का नाम भी उल्लेखित किया गया है। हालांकि जिला प्रशासन के पास मुख्यमंत्री के आगमन की अधिकृत सूचना शनिवार रात्रि तक नहीं आई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.