ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के चौथे आरोपी की पहचान हुई, जून में जेल से बाहर आया था जीशान अख्तर

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में चौथे आरोपी की पहचान हो गई है. चौथे आरोपी की पहचान जीशान अख्तर के रूप में हुई है. माना जा रहा है कि जीशान फोन पर तीनों शूटर को डायरेक्शन दे रहा था. सूत्रों के मुताबिक जीशान अख्तर इसी साल 7 जून को पंजाब की पटियाला जेल से बाहर आया था. जेल में ही रहते समय ही वो लॉरेंस गैंग के गुर्गों के संपर्क में आया.

फिलहाल पुलिस घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों में से एक की तलाश में जुटी हुई है. दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद आज दोनों कोर्ट में पेश किया गया. जहां, अदालत ने एक को 7 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया जबकि एक आरोपी जिसका नाम धर्मराज कश्यप है, उसके जांच का निर्देश दिया है. कश्यप ने अदालत के सामने खुद को नाबालिग बताया है.

पुलिस बोली- हर एंगल से हो रही जांच

हत्याकांड को लेकर मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि पूर्व राज्य मंत्री अपने बेटे के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे तभी उनपर फायरिंग हुई. फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया. उनके पास से 2 पिस्टल और 28 राउंड गोलियां बरामद हुई हैं. कुल 3 हमलावर थे, जिसमें एक अभी फरार है.

बाबा सिद्दीकी के पास नहीं थी वाई कैटेगिरी की सुरक्षा

इसके अलावा पुलिस ने बाबा सिद्दीकी सुरक्षा को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया. पुलिस ने कहा कि बाबा सिद्दीकी के पास नॉन कैटेगरी सुरक्षा थी. पुलिस के 3 जवान उनकी सुरक्षा में थे. वाई प्लस सुरक्षा उन्हें नहीं दी गई थी. घटना के बाद  बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में 3 पुलिसकर्मी ही थे. पुलिस ने कहा कि वो हर एंगल से जांच कर रही है फिर चाहे वो बिश्नोई गैंग हो या फिर सलमान खान एंगल हो.

बिश्नोई गैंग से पुलिस का इनकार नहीं

पुलिस ने सिद्दीकी हत्याकांड के पीछे बिश्नोई गैंग के हाथ होने से इनकार नहीं किया है. पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है, जांच पूरी हो जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. पुलिस ने कहा कि कोर्ट एक आरोपी को रिमांड पर भेजा है जबकि दूसरे आरोपी की जांच होगी उसके बाद फिर से उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.