ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में महिला डॉक्टर के यौन शोषण का मुद्दा गरमाया, उपराज्यपाल के गेट से वापस लौटे AAP नेता

दिल्ली में सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर के यौन शोषण का मामला एक बार फिर से तूल पकड़ता जा रहा है. रविवार को आम आदमी पार्टी की महिला विधायक पार्षद और नेता आप विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला के नेतृत्व में एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात करने पहुंची थी. आम आदमी पार्टी की महिला प्रतिनिधिमंडल की मांग की है कि सरकारी अस्पताल के MS के खिलाफ कार्रवाई की जाए, MS पर महिला डॉक्टर ने यौन शोषण के आरोप लगाए है, उच्च स्तरीय कमेटी में भी यह बात साफ हो गई है. ऐसे में महिला को न्याय मिलना चाहिए.

आप विधायक राखी बिड़ला ने कहा की यह शर्म की बात है. दिल्ली की चुनी हुई महिला प्रतिनिधि उपराज्यपाल आवास पर सूचना देकर आई, LG कहीं व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन उनकी तरफ से किसी ने कोई मुलाकात नहीं की गई. उन्होंने कहा कि उप-राज्यपाल की महिला विरोधी हैं.

हेल्थ सेक्रेटरी से मिलने की कोशिश हुई थी, लेकिन…

उन्होंने दावा किया कि महिला डॉक्टर यौन शोषण के MS पर आरोप लगा रही है. पीड़ित महिला ने हेल्थ सेक्रेट्री से मुलाकात की कोशिश की थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है. उसको प्रताड़ित किया जा रहा है. उस पीड़ित महिला का ट्रांसफर कर दिया गया. MS के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

राखी बिड़ला बोलीं- गेट पर खड़े रहे, लेकिन कोई नहीं आया

राखी बिड़ला ने कहा कि हम डेलिगेशन के तौर पर मुलाकात करने आए थे. किसी ने कोई मुलाकात नहीं की. पुलिस बल तैनात कर दिया गया. हम दरवाजे पर डेढ़ घंटे खड़े रहे, लेकिन किसी ने भी हमारी बात को नहीं सुनी. इस मामले पर क्या कार्रवाई की जा रही है इसकी भी कोई जानकारी नहीं दी है. सुबह के समय ही हमने एलजी वीके सक्सेना साहब को मेल कर दिया था, उच्च स्तरीय कमेटी बनी थी उनकी रिपोर्ट है कि महिला के साथ गलत हुआ है.

मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमलावर है आम आदमी पार्टी

दरअसल, आम आदमी पार्टी मामला सामने आने के बाद से ही सरकारी अस्पताल के एमएस के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ी है. पार्टी का कहना है कि मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. एक दिन पहले आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह ने भी मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था और संरक्षण देने का आरोप लगाया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.