ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शादी का बजट बढ़ा रहा गोल्ड, दिल्ली में सोने ने फिर बनाया रिकॉर्ड

शादियों का सीजन शुरू होने वाला है. उससे पहले आम लोगों की ओर से गोल्ड की खरीदारी की जाती है. लेकिन इस बार आम लोगों की शादियों का बजट काफी बढ़ गया है. गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं. देश की राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते के बाद फिर से गोल्ड के दाम रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं. जानकारों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतों में और भी ज्यादा इजाफा देखने को मिल सकता है. इसका मतलब है कि दिवाली तक दिल्ली में सोने की कीमतें 80 हजार रुपए के लेवल पर पहुंच सकती हैं. दूसरी ओर चांदी के दाम में भी तेजी देखने को मिली है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की राजधानी दिल्ली में गोल्ड की कीमतें कितनी हो गई हैं.

दिल्ली में रिकॉर्ड लेवल पर गोल्ड

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत 200 रुपए बढ़कर 78,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई हैं. शुक्रवार को पीली धातु 78,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. इससे पहले 7 अक्टूबर को सोने की कीमतें रिकॉर्ड 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थीं. इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपए चढ़कर 78,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के अपने लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया. दूसरी ओर ताजा औद्योगिक मांग के कारण चांदी 500 रुपए उछलकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले बंद में यह 93,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था. व्यापारियों ने कहा कि विदेशों में कमजोर रुख के बावजूद घरेलू बाजार में कीमती धातु में तेजी आई, जिसका मुख्य कारण आभूषण विक्रेताओं की मांग में वृद्धि है.

वायदा बाजार में गिरावट

अगर बात वायदा बाजार की करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड 207 रुपए या 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 76,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला चांदी 929 रुपए या 1.01 प्रतिशत गिरकर 90,761 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 2,669.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. एशियाई बाजारों में चांदी 1.17 प्रतिशत गिरकर 31.39 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.

क्या कह रहे हैं जानकार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड के दबाव में सोने ने सोमवार को कमजोर रुख के साथ कारोबार शुरू किया. गांधी ने कहा कि इसके अलावा, अल्पकालिक व्यापारियों द्वारा लंबी अवधि के परिसमापन का भी सोने की कीमतों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा और फंड मैनेजर्स ने सोने पर अपने शुद्ध-तेजी के दांव को आठ सप्ताह में अपने सबसे निचले स्तर पर कम कर दिया. कोटक सिक्योरिटीज के एवीपी-कमोडिटी रिसर्च, कायनात चैनवाला ने कहा कि कॉमेक्स पर गोल्ड पिछले सप्ताह से मामूली बढ़त पर है. हालांकि, तेज बढ़त की संभावना मजबूत डॉलर से सीमित हो रही है. इसका कारण है कि बाजारों ने आक्रामक दर में कटौती की उम्मीदों को कम कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.