ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: पुलिस को मिला काला बैग, अंदर निकली पिस्टल, क्या इसी से हुई थी फायरिंग?

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को देर रात हत्या हुई. वो एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता थे. बाबा सिद्दीकी को 3 शूटर्स ने गोलियां मारी. पूर्व मंत्री की हत्या के बाद पुलिस हर एंगल से उनकी हत्या की जांच कर रही है. इसी बीच पुलिस को बड़ा सुराग मिला है. पुलिस ने फायरिंग वाली जगह से 100 मीटर दूर एक काला बैग बरामद किया.

पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपियों ने इस काले बैग को फेंका था. बैग में पिस्टल और कुछ पेपर मिले है. साथ ही पुलिस को शक है कि बैग में जो पिस्टल मिली है वो हत्याकांड में इस्तेमाल हुई हो. पुलिस ने बैग और बरामद सामान को जब्त कर लिया है.

कैसे हुई हत्या?

पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी 12 अक्टूबर को देर रात अपने बेटे जीशान सिद्दीकी जोकि कांग्रेस के बांद्रा ईस्ट से विधायक हैं उन के ऑफिस से निकल रहे थे. बाबा सिद्दीकी को उसी वक्त बांद्रा में 3 शूटर्स ने गोलियां मारी. उनको फौरन लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाबा सिद्दीकी को बचाया नहीं जा सका.

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सामने आया कि हमलावरों के निशाने पर सिर्फ बाबा सिद्दीकी ही नहीं बल्कि उनके बेटे जीशान सिद्दीकी भी हो सकते थे. पिता बाबा सिद्दीकी और बेटे जीशान एक ही साथ ऑफिस से घर के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन जीशान सिद्दीकी को एक फोन कॉल आ गया जिसके बाद वो ऑफिस में ही रुक गए और बाबा सिद्दीकी अकेले ही घर के लिए रवाना हुए और उन पर फायरिंग हुई.

पुलिस ने लिया एक्शन

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है. इस केस में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के अगले दिन एक पोस्ट वायरल हुआ था. फेसबुक पर यह पोस्ट शुभु लोनकर नाम के शख्स ने किया था और कहा था कि जो भी सलमान खान और दाऊद इब्राहिम की हेल्प करेगा वो अपना हिसाब किताब लगा के रखना.

पोस्ट में साथ ही यह भी कहा गया था कि बाबा सिद्दीकी ने दाऊद इब्राहिम की मदद है की है. वहीं, दूसरी तरफ बाबा सिद्दीकी एक्टर सलमान खान के काफी करीबी थे. इस पोस्ट में आखिर में हैशटेग लगाकर लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी लिखा गया था. हैशटेग लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, अनमोल बिश्नोई, अंकित भादू शेरेवाला पोस्ट में लास्ट में लगाया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.