ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किश्तवाड़ में 65 घरों में लगी आग, 70 से ज्यादा परिवार हुए बेघर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के मारवाह वार्डवान गांव में आग लगने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि यह आग पहले एक घर में लगी और तेजी से फैल गई, जिसके चलते इस आग की चपेट में लगभग 65 घर आ गए और जलकर खाक हो गए. इन घरों में रहने वाले करीब 70 से 80 परिवार उनके घर जलने की वजह से बेघर हो गए हैं. आग किन कारणों से लगी, इसका पता अभी नहीं लग पाया है.

फायर डिपार्टमेंट को आग लगने की जानकारी दी गई, जिसके बाद अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. इसके साथ ही एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. अग्निशमन और इमरजेंसी सर्विस के एक अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने की कोशिशों की निगरानी करने और अग्निशमन दल की सहायता के लिए एक दर्जन से ज्यादा कर्माचारियों को बुलाया गया है. किश्तवाड़ के एक उच्च जिला अधिकारी ने कहा कि आग ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है, और प्रभावित लोगों के लिए सहायता शुरू की जा रही है.

महबूबा मुफ्ती ने क्या कहा?

उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वाशन दिया है. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस आग की चपेट में सिर्फ घर ही आए. किसी तरह की जान की हानी नहीं हुई है लेकिन माल की हानी की जानकारी जरूर सामने आई है. इस घटना पर पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती का भी बयान सामने आ गया है. उन्होंने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार से पीड़ित परिवारों की मदद करने की अपील की.

पीड़ित परिवार के लिए अपील

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक्स पर लिखा, “किश्तवाड़ के मारवाह वार्डवान गांव में लगी आग से 70 आवासीय घर जलकर खाक हो गए. उम्मीद करती हूं कि सरकार तुरंत इन परिवारों को सहायता देगी. खासकर इसलिए क्योंकि सर्दियां आने ही वाली हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.