ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में भीषण गर्मी से बेहोश हुईं 2 महिलाएं, ट्रामा सेंटर में भर्ती

उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद जिले के जरौली कला में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भीषण गर्मी में दो महिलाएं बेहोश हो गईं. कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई थी. पंडाल में गर्मी इतनी ज्यादा थी कि संध्या तिवारी और राधा नाम की दो महिलाएं बेहोश हो गईं. वहां तुरंत ही एंबुलेंस मंगवाकर उन्हें सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया.

इस कथा का आयोजन 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, कथा सुनने पहुंच रही हैं. कथा स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति के कारण पंडाल के अंदर तापमान काफी बढ़ गया था, जिससे दोनों महिलाएं गर्मी के कारण बेहोश हो गईं. मौके पर मौजूद आयोजकों और प्रशासन ने तत्काल एंबुलेंस का इंतजाम किया और बेहोश महिलाओं को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया.

गर्मी को सहना हुआ मुश्किल

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कथा के दौरान पंडाल में बहुत ज्यादा भीड़ थी, और गर्मी को सहना काफी मुश्किल हो गया था. एक चश्मदीद ने बताया, “कथा सुनने के लिए बहुत भीड़ आई थी और पंडाल के अंदर काफी गर्मी थी. अचानक दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं. प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और उन्हें में भर्ती कराया गया.

आयोजकों ने कहा है कि वो आगे इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए बेहतर वेंटिलेशन और स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजाम करेंगे. ताकि, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. फिलहाल, कथा का आयोजन अभी भी हो रहा है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं. लोगों में कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा को लेकर इतना क्रेज है कि भीषण गर्मी के बाद भी लोग वहां पहुंच रहे हैं. पंडित प्रदीप मिश्रा काफी प्रचलित कथावाचक हैं और वो भगवान शिव की कथाएं सुनाते हैं. विशेषकर महिलाएं इनकी कथाओं में जाना पसंद करती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.