ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाजरा काटने आई आदिवासी महिला की हत्या ! परिजनों ने जताई Rape के बाद Murder की आशंका

मुरैना : ग्वालियर जिले के मोहना क्षेत्र के दौरार गांव से 4 महिलाएं और 7 पुरुषों को शैलू नामक ठेकेदार बाजरा की फसल काटने के लिए 13 अक्टूबर को अपने साथ मुरैना लेकर आया था। ठेकेदार ने सभी महिला एवं पुरुष मजदूरों को सिद्ध नगर क्षेत्र में रहने वाले भूपेंद्र सिंह गुर्जर के मकान में ठहराया था।

बताया जा रहा है कि भूपेंद्र के घर में महिलाओं एवं पुरुषों को अलग-अलग कमरों में सुलाया गया था। 14 अक्टूबर की सुबह जब मजदूरों की नींद खुली तो दौरार गांव निवासी महिला धनवंती 40 पत्नी रघुवीर आदिवासी मृत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.